



थानाध्यक्ष विजय कुमार राय ने बताया कि मेघनाथ मुसहर, छोटेलाल उरांव, हरिनारायण मुसहर वााल्मीकिनगर थाना कांड संख्या 2/23 के फरार प्राथमिकी नामजद अभियुक्त है
✍️ वाल्मीकिनगर से नंदलाल पटेल की रिपोर्ट
– अमिट लेख
वाल्मीकिनगर, (विशेष)। पुलिस ने शुक्रवार की शाम गुप्त सूचना के आधार पर। वन विभाग के कर्मचारियों के छापामारी के दौरान वन विभाग के कर्मचारियों के साथ मारपीट मामले में। फरार प्राथमिकी नामजद अभियुक्त मेघनाथ मुसहर उम्र लगभग 55 वर्ष पिता स्वर्गीय शंकर मुसहर, छोटेलाल उरॉव उम्र लगभग 42 वर्ष पिता रोहण उरॉव, हरिनारायण मुसहर उम्र लगभग 22 वर्ष पिता बसंती मुसहर को वाल्मीकीनगर थाना क्षेत्र के महुअवा-कटहरवा पंचायत के सखुअनवा गांव निवासी को उसके आवास से धर दबोचा। इस बाबत जानकारी देते हुए वाल्मीकिनगर के थानाध्यक्ष विजय कुमार राय ने बताया कि मेघनाथ मुसहर, छोटेलाल उरांव, हरिनारायण मुसहर वााल्मीकिनगर थाना कांड संख्या 2/23 के फरार प्राथमिकी नामजद अभियुक्त है। वे सभी पिछले कई महिनो से फरार चल रहे थे। जिसे गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में बगहा जेल भेज दिया गया।