![Voice Reader](https://amitlekh.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://amitlekh.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://amitlekh.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://amitlekh.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
✍️ अरुण कुमार ओझा, अनुमंडल ब्यूरो
– अमिट लेख
आरा/भोजपुर। लोजपा रामविलास भोजपुर द्वारा प्रेस वार्ता कर बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट विजन डॉक्यूमेंट के माध्यम से। बिहार वासियों को पार्टी की सोच जनता के बीच रखने तथा बिहार के तमाम युवा, बेरोजगार, सामाजिक कार्यकर्ता, विधि ज्ञाता एवम समस्त बिहार वासियों से बिहार को बेहतर से बेहतर बनाने हेतु नीति बनाने का सुझाव व्हाट्स नंबर 7091776636 के माध्यम से मांगा गया है। विदित हो कि विगत दिन लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने भी प्रेस वार्ता किया था। आरा के निजी आवास पर लोजपा रामविलास के जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान ने बैठक कर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि लोजपा रामविलास बिहारियो के सपनो का बिहार बनाएगी ।भारत की यह पहली पार्टी होगी जो जनता के सुझाओ को ही अपनी नीति और एजेंडा बनाएगी।तमात पार्टियां अपनी नीति बनाकर जनता पर थोप देती है तथा राज करती है लेकिन लोजपा रामविलास जनता के सुझाओ पर नीति बनाकर सरकार बनाकर नाज करेगी। पूरे बिहार में सभी के दिलो में कोई पार्टी और नेता है तो वह लोजपा रामविलास के चिराग पासवान है। बिहार की जनता अपराध मुक्त,भ्रष्टाचार मुक्त,बेरोजगार मुक्त सरकार बनाना चाहती है और जनता के पास एक मात्र विकल्प है तो वह है चिराग पासवान।
आगामी 12जून को आरा नागरी प्रचारनी सभागार में पार्टी का जिला संविक्षा बैठक एवम सम्मान समारोह किया जाएगा जिसमे प्रदेश के कई पदाधिकारी और जिला से पंचायत स्तर तक के सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी पदाधिकारियों को बैठक में आने के लिए अपील किया है। बैठक में जिला अध्यक्ष राजेश्वर पासवान के अलावे मनोज पासवान जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ,शशिकांत त्रिपाठी जिला अध्यक्ष शशिकांत त्रिपाठी,लोजपा वरीय नेता सुरेंद्र आजाद,प्रधान महासचिव विशाल चौधरी,पिंटू तिवारी उर्फ अविनाश चंद्र तिवारी, जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार,जिला महासचिव राजीव रंजन सिंह,अजय पासवान आरा नगर उपाध्यक्ष, लाल बाबू चौधरी बिहिया नगर अध्यक्ष ,मनन बाबा युवा मीडिया प्रभारी आदि लोग शामिल थे