



बगहा-2 अंचल के 6 थाना में लगा जनता दरबार
पठखौली ओपी में स्वयं अंचलाधिकारी ने मामलों की करी सुनवाई
उक्त दिवस भूमि विवाद से जुड़े 4 नये आवेदन प्राप्त हुये
नये व पुराने मामलों को मिलाकर भजमी विवाद के दस मामलों पर हुई सुनवाई/निष्पादन
✍️ जगमोहन काज़ी, संवाददाता
– अमिट लेख
हरनाटांड, (बगहा- ग्रामीण)। आज शनिवार के दिन बगहा दो प्रखंड के छह पुलिस थानों में भूमि विवाद से जुड़े जनता दरबार का आयोजन किया गया।
अंचलाधिकारी की उपस्थिति में होने वाले इस जनता दरबार में भूमि विवादों की सुनवाई, जहाँ बगहा थाना के पठखौली पुलिस ओ.पी. में बगहा दो अंचल के अंचलाधिकारी दीपक कुमार ने स्वयं की। वहीं अंचल क्षेत्र से जुड़े अन्य 5 पुलिस थानों में थाने के एसएचओ के साथ अंचल द्वारा प्राधिकृत राजस्व कर्मचारियों ने भूमि विवादों से जुड़े मामलों पर सुनवाई की।
अमिट लेख से हुई एक भेंट में अंचलाधिकारी बगहा-2 श्री दीपक ने जानकारी दी की आज के जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े कुल चार मामलों की अर्जी पड़ी थी जबकि पिछले विचाराधीन अन्य मामलों के साथ-साथ भूमि विवाद का कुल दस मामला निबटाया गया। सीओ बगहा 2 के मुताबिक अभी भी भूमि विवाद के दस मामलों पर सुनवाई होने बाकी है। जिनकी बहरहाल संचिकाबद्ध जाँच कार्य की जा रही है।