AMIT LEKH

Post: अभियान को और अधिक गतिशील बनाए जन सुराजी : आर के मिश्रा

अभियान को और अधिक गतिशील बनाए जन सुराजी : आर के मिश्रा

जन संवाद अभियान को और अधिक गतिशील बनाए जन सुराजी कार्यकर्ता : आर के मिश्रा

बिहार में राजनीतिक विकल्प के रूप में स्थापित हो रहा जन सुराज

✍️ दिवाकर पाण्डेय, जिला न्यूज़ ब्यूरो

– अमिट लेख

मोतिहारी, (विशेष)। जन सुराज के जन संवाद अभियान को और अधिक गतिशील बनाने और घर-घर तक प्रशांत किशोर की सोंच को पहुंचाने में सभी विधानसभा प्रभारियों तथा कार्यकर्ताओं को और अधिक सक्रिय होने की जरूरत है। उक्त बातें आज यहां जन सुराज जिला कार्यवाहक समिति की बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी आर के मिश्रा एवं के द्विवेदी ने कही। नेता द्वय ने जिले के सभी प्रखण्ड कमिटियों, युवा कमिटियों,यूथ क्लब के अध्यक्षों को अपनी अपनी भूमिका मुश्तैदी से निभाने तथा विधानसभा प्रभारियों के साथ तालमेल स्थापित कर जन सुराज की सोंच और समझ को जन संवाद और जन संपर्क में सकारात्मक सहयोग करने की अपील की।‌ उन्होने बैठक में बार बार अनुपस्थित रहने वाले तथा निष्क्रिय रह रहे संगठन के पदाधिकारियों को सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।‌ बैठक में सभी विधानसभा प्रभारियों ने जानकारी दी कि जन संवाद कार्यक्रम से जनता में जन सुराज के प्रति काफी सकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है और लोग इसे अपना सही विकल्प स्वीकार कर रहे हैं। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष वीर प्रसाद महतो ने की जबकि संचालन महासचिव जयमंगल प्रसाद कुशवाहा ने किया। बैठक को राजा राम कुशवाहा, आलोक शर्मा, संजय कुमार ठाकुर, कृष्ण कांत मिश्र, दुष्यंत सिंह, मुन्ना सिंह, अनिल कुशवाहा, विभा शर्मा,ब्रज किशोर भारती समेत अनेक नेताओं ने संबोधित किया। अंत में एक शोक सभा का आयोजन कर जन सुराज के चकिया अनुमंडल अध्यक्ष रामशरण यादव की धर्म पत्नी और पूर्व मुखिया के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

Comments are closed.

Recent Post