AMIT LEKH

Post: *सनसनीखेज। बांका में विवाहिता को पीट पीट कर मार डाला,स्कूटी से शव लेकर भाग रहा पति गिरफ्तार।*

*सनसनीखेज। बांका में विवाहिता को पीट पीट कर मार डाला,स्कूटी से शव लेकर भाग रहा पति गिरफ्तार।*

बांका से जिला ब्यूरो अनुप कुमार की रिपोर्ट :
प्रकृति ने स्त्री व पुरुष को अलग-अलग बनाया है। उन सभी व्यवसायों में, जहां कोमलता, दया व करुणा की जरूरत होती है, उदाहरणार्थ नर्सिंग। महिलाएं वहां प्राकृतिक तौर पर उन्हें आयाम देती हैं। प्रकृति ने महिलाओं को प्रजनन का भी वरदान दिया है और इसी कारण इन्हें पुरुषों से अधिक नाजुक बनाया है। लेकिन दुर्भाग्यवश ऐसे शारीरिक व मानसिक विभेदों के चलते महिलाएं पुरुषों की अपेक्षा हिंसा का अधिक शिकार भी होती हैं।
जिले में इन दिनों महिला हिंसा की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है इसी दौर में बांका जिले के टाउन थाना के सुढ़ाकोल स्थित महुआडीह में शनिवार की देर रात एक विवाहिता को ससुरालवालों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। विवाहिता की मौत को आत्महत्या का रंग देने के लिए शव को फंदे के सहारे लटका देने का मामला प्रकाश में आया है।
जब मामले की भनक ग्रामीणों को   लगी, तो पति शव लेकर स्कूटी से भागने लगा। पुलिस ने इस मामले में पति को गिरफ्तार किया है। मृतका के पिता ने दामाद के अवैध संबंध में बेटी की हत्या का आरोप लगाया है।
जानकारी के अनुसार विवाहिता शिल्पी कुमारी की शादी पंद्रह वर्ष पूर्व सुढ़ाकोल महुआडीह संजय दास के साथ हुई थी। मृतका के पिता बालेश्वर दास ने बताया कि संजय का अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध था। शिल्पी इसका हमेशा विरोध करती थी। शनिवार की देर रात संजय ने शिल्पी की पिटाई करने के बाद उसे फंदे से लटका दिया।
ग्रामीणों ने जब इस बात की जानकारी शिल्पी के घरवालों को दी तो संजय पत्नी के शव को स्कूटी से लेकर अपने भतीजे के साथ भागने लगा। इस दौरान ग्रामीणों के द्वारा संजय का पीछा किया गया। इसके बाद संजय स्कूटी लेकर बाराहाट थाना में लेकर चला गया। थानाध्यक्ष सतीश कुमार ने टाउन थाना को मामले की सूचना दी और संजय व उसके भतीजा सुजल दास को पकड़कर सौंप दिया।
टाउन थाना के द्वारा महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया, जहां पर मेडिकल बाेर्ड गठित कर शिल्पी के शव का पोस्टमार्टम किया गया। इधर, पुलिस दोनों चाचा-भतीजा को जेल भेजने की तैयारी में है। थानाध्यक्ष शंभूनाथ यादव ने बताया कि अवैध संबंध को लेकर हत्या की बात कही जा रही है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी गई है।

Comments are closed.

Recent Post