AMIT LEKH

Post: मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक युवक की मौत तो तीन हुये घायल

मोटरसाइकिल दुर्घटना में एक युवक की मौत तो तीन हुये घायल

* गन्ना लदे रुकी ट्रक में, पीछे से आ रही बाइक भिड़ी….  
*एक बाइक पर चार युवक थे सवार…. 
वाल्मीकिनगर, (नन्दलाल पटेल) : थाना क्षेत्र के बगहा-वाल्मीकि नगर मुख्य मार्ग में हुई सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए…  जिन्हें इलाज के लिए बगहा अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक डॉ संजय गुप्ता ने प्राथमिक उपचार किया। उपचार के बाद स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया गया। घायलों में वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के भेड़िहारी गांव निवासी रामजी मुखिया का 13 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार व भूपलाल मुखिया का 17 वर्षीय पुत्र राजेश कुमार और ओमप्रकाश कुमार का 15 वर्षीय पुत्र अमर कुमार के रूप में हुई हैं, मृत युवक की पहचान भेड़िहारी गांव निवासी गणेश महतो के पुत्र प्रितम कुमार के रूप में हुई हैं।जानकारी अनुसार चारों युवक एक ही बाईक पर सवार हो कर जा रहें थे… उसी क्रम में एक ट्रक चालक अपने गन्ना लदे ट्रक को ट्रक में गड़बड़ी के कारण सड़क पर खड़ा कर दिया था। उसी में पिछे से जोड़ दार टक्कर मार दिया। जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकी अन्य तीन युवक गम्भीर स्थिति में सड़क के किनारे पड़े हुए थें… स्थानीय लोगों के द्वारा ईलाज के लिए वाल्मीकिनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराने के लिये भर्ती कराया गया लेकिन,उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

Comments are closed.

Recent Post