AMIT LEKH

Post: शिक्षकों से वादाखिलाफी महंगा पड़ सकता है : पंकज कुमार मंटू

शिक्षकों से वादाखिलाफी महंगा पड़ सकता है : पंकज कुमार मंटू

बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ, जगदीशपुर इकाई की बैठक वीर कुंवर सिंह किला परिसर, जगदीशपुर में हुई

✍️ अरुण कुमार ओझा, अनुमंडल ब्यूरो

– अमिट लेख
आरा/भोजपुर। बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ, जगदीशपुर इकाई की बैठक वीर कुंवर सिंह किला परिसर, जगदीशपुर में हुई।

बैठक की अध्यक्षता संघ के प्रखण्ड अध्यक्ष किंग अभिषेक क्षत्रप एवं संचालन सचिव जयप्रकाश ठाकुर ने किया। बैठक में उपस्थित संघ के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह मंटु ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अध्यापक शिक्षक नियुक्ति नियमावली 2023 बिहार की मुख्यधारा शिक्षा को बर्बाद करने के उद्देश्य से लाई गई है। इस नियमावली को लागू होने के पश्चात विद्यालय में एक ही तरह के शिक्षण कार्य को अलग-अलग तरह के शिक्षकों के द्वारा किया जाएगा।।जिससे शिक्षा व्यवस्था में विषमता आएगी। नियमावली में संशोधन को लेकर संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार पप्पु पुरे बिहार में जाकर शिक्षकों के बीच सरकार की शिक्षा और शिक्षक विरोधी स्थिति को स्पष्ट कर रहे हैं। 25 जुन 2023 को संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार पप्पु आरा में शिक्षकों को संबोधित करेंगे। मंटु ने कहा कि नियोजित शिक्षकों के साथ विश्वासघात करने वाली सरकार को 2024 और 2025 का चुनाव महंगा पड़ सकता है। प्रखण्ड अध्यक्ष किंग अभिषेक नेे कहा कि प्रदीप कुमार पप्पु नियोजित शिक्षकों के भाग्य निर्माता है। शिक्षकों की समस्याओं को लेकर पुरे बिहार का दौरा कर रहे हैं। यही मात्र एक संघ है,जो शिक्षकों के हितार्थ सदैव संकल्पित रहता है। प्रखण्ड सचिव जयप्रकाश ठाकुर एवं जगदीशपुर महासचिव चन्द्रदेव कुमार सिंह ने कहा कि उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने 2020 के विधानसभा चुनाव के दौरान चुनावी घोषणापत्र में शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा, समान काम समान वेतन देने एवं पुरानी पेंशन लागू करने का वादा किया था। परन्तु सत्ता में आने के बाद सरकार ने शिक्षकों को धोखा दिया है। बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में बिहार विधान मंडल एवं सभी विधायकों का घेराव करने हेतु राज्यव्यापी आन्दोलन को सफल बनाने व शिक्षकों को गोलबंद करने का काम किया जाएगा। बैठक में संघ के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह मंटु,जिला सचिव उपेन्द्र कुमार सिंह,जगदीशपुर अध्यक्ष किंग अभिषेक क्षत्रप, सचिव जयप्रकाश ठाकुर, जगदीशपुर महासचिव चन्द्रदेव कुमार सिंह, वरिय उपाध्यक्ष अरविन्द कुमार सिंह, उपाध्यक्ष कमलेश कुशवाहा, मृत्युंजय चौधरी, सत्येन्द्र कुमार, राहुल कुमार, राम तुलसी राम, शिवजी रजक, संतोष चौधरी, संजय कुमार, सरोज कुमार, नित्यानन्द किशोर, अर्जुन कुमार,अजीत कुमार,सुनील कुमार, गुप्तेश्वर चौधरी, रमेश कुशवाहा,अमीत कुमार, सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित थे।

विज्ञप्ति : पंकज कुमार सिंह मंटु
जिलाध्यक्ष, भोजपुर
बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ

Comments are closed.

Recent Post