
* एक साल पहले सीटेट और बिटेट पास अभ्यर्थियों ने छेड़ा आंदोलन
* सड़क पर उतरे प्रदेश के भावी शिक्षक
* सरकार के विरुद्ध जमकर किया नारेबाजी
पटना, (अमित कुमार)। सातवें चरण के शिक्षक बहाली की मांग को लेकर सीटेट और बिटेट के अभ्यर्थियों ने आज डाक बंगला चौराहा पहुंचकर प्रदर्शन करते हुये सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। इनकी, मांग है कि पिछले 1 साल से ये लोग सड़कों पर है। प्रदर्शन कर रहे हैं सभी लोग उत्तीर्ण अभ्यर्थी है। इसके, बावजूद इनकी बहाली नहीं हो पा रही है। जिससे कि इनकी समस्या बढ़ती जा रही है। छात्रों का कहना था कि सरकार ने समाधान यात्रा निकाला, लेकिन हम लोगों की समस्याओं का समाधान अबतक नहीं हो पाया।







