



– अमिट लेख
छपरा (रूचि सिंह ‘सेंगर”)। चैती छठ व्रत के चार दिवसीय अनुष्ठान के तीसरे दिन चैत्र शुक्ल षष्ठी की संध्या पहर में अस्ताचलगामी भगवान भास्कर की पूजा अशोक अलंकार परिवार ने किया।
युवा क्रांति रोटी बैंक जंगल प्लानेट अध्यक्ष नीतू गुप्ता ने समस्त लोगो को छठ पूजा की शुभकामनाएं देते हुवे भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर कहा सभी के जीवन में सुख समृद्धि और खुशियां आए। उपाध्यक्ष बिंदियां जायसवाल ने छठ वर्तियो का आशीर्वाद लेकर कहा की छठ पूजा के लिए जो प्रांपरिक तैयारी चार दिनों के लिए होती है। सूर्य की पूजा अर्चना के आंगन व छत पर मिट्टी के कोशी को छठी के रूप में पूजा किए। अशोक अलंकार छपरा के सभी सदस्यों द्वारा छत पर धूमधाम से छठ पूजा मनाया गया।