AMIT LEKH

Post: रामगढ़वा में युवा राजद पूर्वी चंपारण ने चौपाल कार्यक्रम का किया आयोजन

रामगढ़वा में युवा राजद पूर्वी चंपारण ने चौपाल कार्यक्रम का किया आयोजन

कार्यक्रम में मुख्यरूप से केंद्र द्वारा संचालित मुद्दा छाया रहा

न्यूज़ डेस्क,पूर्वी चंपारण

इमरोज आलम

अमिट लेख

सुगौली (संवाददाता) : युवा राजद ने प्रखंड रामगढवा में युवा प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव के नेतृत्व में  बिहार के हर प्रखंड में चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया है कार्यक्रम में मुख्य रूप से  केंद्र सरकार की बढ़ती महंगाई ,बेरोजगारी,नई शिक्षा नीति, देशभर में जातीय जनगणना की मांग, महागठबंधन सरकार के द्वारा युवाओं के हित में जो  कार्य किया  जा रहा हैं और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के विचारों को ग्राम चौपाल में रखा जाएगा।

युवा राजद लगातार अपनी संगठन का विस्तार कर रहा है। पूर्वी चंपारण युवा राजद के जिला अध्यक्ष मोहम्मद असलम ने कहा कि केंद्र की जुमलेबाज सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए युवाओं ने संकल्प ले लिया है। आने वाले आगामी लोकसभा चुनाव में केंद्र में मोदी सरकार को देश की जनता सत्ता से बाहर करेगी। जिसमें युवाओं की अहम भूमिका होगी। उन्होंने कहा कि हमारे देश भारत यूथ पावर वाला देश है। वही पंचायत अध्यक्षों ने 10 दिनों के भीतर वार्ड अध्यक्ष मनोनयन करने का संकल्प लिया। इस मौके पर उपस्थित मुख्य अतिथि मोहम्मद असलम, अध्यक्ष वक्ताओं में प्रदेश नेता  रेयाजुल हक मुन्ना, प्रखंड राजद अध्यक्ष मुकेश यादव , संचालन प्रधान महासचिव जेड अहमद अंसारी, मोहम्मद मूसा, उपाध्यक्ष अरुण यादव, प्रेस प्रभारी तेजस्वी श्रीवास्तव, शिवकुमार गुप्ता, संगठन सचिव कृष्ण यादव ,अधिवक्ता रोशन तिवारी,प्रखंड अध्यक्ष युवा राजद सुगौली शकिलुर्रहमान,प्रखंड अध्यक्ष रक्सौल शैफुल आजम,प्रखण्ड अध्यक्ष बनकटवा,शिव शंकर यादव ,जिला महासचिव रविरंजन कुमार, दानिश खान,शेख सेराजूल, सुरेन्द्र पटेल,जय किशोर यादव, अनेकों कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

Recent Post