AMIT LEKH

Post: सासंद मनोज तिवारी पहुंचें यूट्यूबर मनीष कश्यप के घर

सासंद मनोज तिवारी पहुंचें यूट्यूबर मनीष कश्यप के घर

राजनीतिक गलियारों हलचल तेज

न्यूज़ डेस्क,पश्चिम चंपारण

स्थानीय संपादक

अमिट लेख

बेतिया (मोहन सिंह) : गुरुवार को भाजपा सांसद मनोज तिवारी मनीष कश्यप के घर पश्चिमी चंपारण जिले के  मझौलिया प्रखंड के महनवा पहुंचे जाहां हजारों लोग की भीड़ ने स्वागत किया।वही इस खबर से राजनीतिक अटकलें लगने लगीं कि मशहूर यूट्यूबर मनीष कश्यप उर्फ त्रिपुरारी तिवारी जल्द ही भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं। वह लोकसभा चुनाव में भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ सकते हैं ?

लगभग 45 मिनट तक मनीष कश्यप के घर रुकें सांसद

मनोज तिवारी इस दौरान मनीष कश्यप के घर पर लगभग 45 मिनट तक रूकें।मनोज तिवारी के पहुंचने पर उनकी मां ने आरती उतारी।इसके बाद मनीष ने उन्हें अपना घर दिखाते हुए कहा कि इसे मेरे स्वतंत्रता सेनानी रहे दादाजी ने बनवाया था।इसी घर की कुर्की करा दी गई।यहां एक पुराना चापाकल था जिससे घर के लोग पानी पीते हैं उसे भी उखाड़ कर ले गए।इस दौरान मनोज तिवारी ने ग्रामीणों से कहा कि पीएम मोदी जी को पता है।मैं  यहां आया हूं।मनोज तिवारी ने कहा कि हम मनीष के साथ है।इस दौरान मनीष कश्यप से राजनीति से लेकर कई तरह के मुद्दों पर चर्चा किए। मनीष कश्यप ने दिल्ली जाकर मनोज तिवारी से मुलाकात की थी। वह इस दौरान जेल में बीते अपने दिनों के किस्से सुनाते हुए काफी भावुक हो गए थे।आपको बता दें कि तमिलनाडु में बिहारियों की पिटाई से संबंधित फेक न्यूज फैलाने के मामले में यूटूबर  मनीष कश्यम 9 महीने जेल में रहे। अब जब वह जमानत पर बाहर आ गए है।

Recent Post