



राज्यपाल से अचानक मिलने पहुंचे सीएम नीतीश कुमार
न्यूज डेस्क पटना
दिवाकर पाण्डेय
अमिट लेख
पटना(विशेष ब्यूरो)।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिलने पहुंचे है। उनके साथ विजय चौधरी भी मौजूद थे। सीएम और राज्यपाल के बीच दोनों के बीच 40 मिनट तक मुलाकात हुई। माना जा रहा है कि विश्वविद्यालयों के कुलपति के मुद्दे पर राज्यपाल से सीएम ने मुलाकात की।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिलने पहुंचे है। उनके साथ विजय चौधरी भी मौजूद थे। माना जा रहा है कि विश्वविद्यालयों के कुलपति के मुद्दे पर राज्यपाल से सीएम ने मुलाकात की। जनता यूनाइटेड ने भी इस सन्दर्भ में पोस्ट किया। उन्होंने लिखा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर पटना में एक राष्ट्रीय समारोह का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में राज्यपाल राजेन्द्र आर्लेकर , मुख्यमंत्री नीतीश कुमार , उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव , वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी और भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने उनकी प्रतिमा पुष्पांजलि पर उन्हें नमन किया।