



आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, मोतिहारी
दिवाकर पाण्डेय
अमिट लेख
मोतिहारी(विशेष ब्यूरो)। देहरादून से अपह्रत एक नाबालिग किशोरी को पुलिस ने बंजरिया थाना क्षेत्र के चैलाहा टाल से मुक्त कराया है। वही इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस कप्तान कांतेश कुमार मिश्र के निर्देश पर बंजरिया थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक व पुलिस टीम ने छापेमारी कर आरोपी गुड्डू कुमार को गिरफ्तार किया। अपहरण व दुष्कर्म के उक्त आरोपी को ट्रांजिट रिमांड के बाद देहरादून पुलिस को सौंप दिया गया। उल्लेखनीय है,कि इस मामले को लेकर उत्तराखंड देहरादून शहर के जवाहर कॉलोनी थाने में कांड संख्या 08/24 दर्ज कराया गया है।