पेवर ब्लॉक सोलिंग कार्य को रोक कर विरोध प्रदर्शन
न्यूज डेस्क, सुपौल
संतोष कुमार
अमिट लेख
सुपौल(जिला ब्यूरो) : जिले के त्रिवेणीगंज प्रखण्ड मुख्यालय के कुशहा पंचायत अंतर्गत मचहा गांव वार्ड-11 में अवस्थित उप स्वास्थ्य केंद्र के जीर्णोद्धार व परिसर में पेवर ब्लॉक सोलिंग निर्माण कार्य में अनियमितता बरतने का आरोप लगाकर स्थानीय वार्ड सदस्य व ग्रामीणों ने गोलबंद होकर पेवर ब्लॉक सोलिंग कार्य को रोक कर विरोध प्रदर्शन किया और मुखिया पति के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। विरोध प्रदर्शन में शामिल स्थानीय वार्ड सदस्य मनीष कुमार उर्फ ललन साह का कहना कि जीर्णोद्धार व परिसर में पेवर ब्लॉक सोलिंग निर्माण कार्य बिना योजना बोर्ड लगाए किया जा रहा है।
अभी उप स्वास्थ्य केंद्र परिसर में बिना मिट्टी भराई के सीमेंट की ईट बिछाई जा रही है। जिससे ब्लॉक करने के लिए भी नाममात्र बालू दिया जा रहा है। उन्होंने कहा उप स्वास्थ्य केंद्र के जीर्णोद्धार व परिसर में पेवर ब्लॉक सोलिंग निर्माण के लिए 6 लाख 1 सौ 51 रुपये का स्टीमेट बना है। स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि के द्वारा बिना बोर्ड लगाए कार्य में धांधली किया जा रहा है। कुशहा पंचायत के सभी विकास कार्यो में मुखिया प्रतिनिधि के द्वारा जमकर अनियमितता बरती जा रही है। किसी भी जनप्रतिनिधि को सम्मान नही दिया जाता है। ऐसे में अगर कार्य में अनियमितता होगी तो जल्द ही उप स्वास्थ्य केंद्र ध्वस्त हो जाएंगे। जिसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए।
विरोध प्रदर्शन में शामिल ग्रामीणों ने कहा कि जब हमलोगों ने मुखिया से कहा कि मेरे वार्ड में कृपा कर मजबूती और गुणवत्तापूर्ण कार्य कराएं तो मुखिया पति ने अभद्र भाषा का प्रयोग करते कहा कि तुम्हारे वार्ड में ऐसे ही कार्य होगा। इधर मामले को लेकर प्रखण्ड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि विभागीय जेई को योजना की जांच के लिए कहा गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की
जाएगी।








