24 बोतल दिलवाले सोफी नेपाली देशी अवैध शराब बरामद कारोबारी फरार
न्यूज डेस्क, सुपौल
संतोष कुमार
अमिट लेख
सुपौल(जिला ब्यूरो) : जिले के त्रिवेणीगंज थाना पुलिस ने बुधवार की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर गांव स्थित बड़ी नहर पर घेराबंदी कर एक शराब कारोबारी के बाइक पर लदे प्लास्टिक के बोड़ा से 300 एमएल के 24 बोतल दिलवाले नेपाली शराब बरामद किया है।
हालांकि शराब कारोबारी पुलिस को देखते ही बाइक छोड़ फरार हो गया। जानकारी देते हुए त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष कृष्णवली सिंह ने देते हुए बताया कि बाइक जब्त कर मध-निषेध अधिनियम के तहत दो लोगों को नामजद भी किया गया। फरार कारोबारी के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।








