



हमारे जिला ब्यूरो नसीम खान “क्या” की रिपोर्ट :
तीन गिरफ्तार तीन पुलिस की गिरफ्त से बाहर
न्यूज़ डेस्क, बगहा पुलिस जिला
नसीम खान “क्या”
– अमिट लेख
बगहा, (ब्यूरो रिपोर्ट)। बगहा पुलिस ने एक माह पूर्व गोबरहिया शेरवा दोन में हुए युवती हत्याकांड का खुलासा बगहा पुलिस ने किया है। इस कांड में लिप्त 3 अभियुक्तों के पकड़े जाने की जानकारी दी गई है।वहीं इस कांड में लिप्त 3 अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त से अभी भी फरार चल रहे हैं। जिसके धरपकड़ के लिए जगह जगह छापेमारी पुलिस के द्वारा की जा रही है। बतादें की पकड़े गए अभियुक्तों ने अपने गुनाह कबूल कर लिए हैं। पुलिस के मुताबिक उक्त कांड के उद्भेदन के लिए एक टीम गठित की गई थी। जो गुप्त सूचना,वैज्ञानिक तकनीकी विश्लेषण और सूचना आंकलन के आधार पर अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) बगहा और अभियान दल नो कैंप लौकरिया की सहयोग से कांड में लिप्त 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। ज्ञात हो कि एक माह पूर्व गोबरहिया थाना कांड संख्या 4/24 में दर्ज में आलेख के मुताबिक युवती की हत्या कर पेड़ पर अभियुक्तों द्वारा लटका दिया गया था जो तमाम अखबारों में सुर्खियां बनी थी।