हमारे जिला ब्यूरो संतोष कुमार की रिपोर्ट :
लुटने के उद्देश्य से मवेशी व्यापारीयों पर किया गोलीबारी एक व्यापारी घायल
न्यूज़ डेस्क, जिला सुपौल
संतोष कुमार
– अमिट लेख
सुपौल, (ब्यूरो रिपोर्ट)। जिले के त्रिवेणीगंज अनुमंडल क्षेत्र के जदिया थाना अंतर्गत कुपाड़ी मोर और पाण्डेय पट्टी के बीच। एन एच 327 ई पर आज रोज शनिवार को अहले सुबह दो अज्ञात बाइक सवार अपराधियों द्वारा पिकअप पर बैठे दो मवेशी व्यापारी पर गोलीबारी की गई।

जिसमें एक व्यापारी को दाहिने पैर में गोली लगकर आर पार हो गया। घायल व्यापारी को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां मौके पर तैनात डॉक्टर बीएन पासवान के द्वारा प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। डाक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि घायल व्यापारी का स्थिति खतरे से बाहर है। घायल व्यापारी को पहचान अररिया जिले के रानीगंज थाना क्षेत्र के डुमरिया वार्ड नंबर 8 निवासी के रूप में हुई। जानकारी देते हुए पिकअप के चालक रानीगंज थाना क्षेत्र के हसनपुर वार्ड नंबर 1 निवासी ने बताया कि रानीगंज थाना क्षेत्र के डुमरिया वार्ड नंबर 8 मोहम्मद जहांगीर उम्र 52 वर्ष एवं मोहम्मद हारून को लेकर सुबह में त्रिवेणीगंज बघला शनिवार हाट मवेशी खरीदने जा रहे थे। जैसे ही जदिया थाना क्षेत्र के पाण्डेयपट्टी से आगे बढ़े की पीछे से आ रही बाइक पर सवार दो अज्ञात अपराधियों ने लुटने के उद्देश्य से पीछे से गोलीबारी करने लगे। मैंने अपनी गाड़ी को स्पीड से आगे बढ़ाया तो अपराधियों ने पांच राउंड गोलियां मेरी गाड़ी पर चलाया। जिसमें एक गोली चलती गाड़ी में एक व्यापारी जहांगीर को लग गई और मेरी गाड़ी को भी नुकसान पहुंचा। हमलोग किसी तरह जान बचाकर कुपाड़ी पेट्रोल पंप पर आकर पुलिस 112 को सुचना देकर अनुमंडल अस्पताल पहुंचे। पुछने पर जदिया थाना अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया मामले की छानबीन की जा रही है।








