AMIT LEKH

Post: दर्जनों विकास संबंधी योजनाओं का उद्घाटन किया

दर्जनों विकास संबंधी योजनाओं का उद्घाटन किया

हमारे उप संपादक मोहन सिंह की कलम से :

बिहार की पूर्व उप-मुख्यमंत्री रेणु देवी एवं सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने दर्जनों विकास संबंधी योजनाओं का उद्घाटन किया

न्यूज़ डेस्क, जिला पश्चिम चम्पारण

– अमिट लेख

बेतिया, (मोहन सिंह)। बेतिया विधानसभा क्षेत्र के कई जगहों एवं गांवों में बिहार की पूर्व उप-मुख्यमंत्री रेणु देवी एवं सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने दर्जनों विकास संबंधी योजनाओं का उद्घाटन किया।

फोटो : मोहन सिंह

बेतिया के कालीबाग ओपी के पास पेवर ब्लॉक, बानु छापर में सड़क नाले का, महोदीपुर,परसा, रानीबारी, खवाईया, मोहमदी,माधोपुर सेनुवारिया गाँव में सड़क का उद्घाटन किया। पूर्व उप-मुख्यमंत्री रेणु देवी ने कहा कि बेतिया विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए सदैव प्रयत्नशील हूँ। उन्होंने कहा की बेतिया विधानसभा क्षेत्र के साथ पूरे पश्चिम चंपारण लोकसभा क्षेत्र में मा. सांसद ने कई अभूतपूर्व कार्य किये है। मा. प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में एनडीए 400 से अधिक सीटें जीतकर इतिहास रचेगा। उक्त कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद सतीश चंद्र दुबे एवं कई भाजपा कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।

Comments are closed.

Recent Post