हमारे जिला ब्यूरो संतोष कुमार की रिपोर्ट :
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की ये जन विश्वास यात्रा लोकसभा चुनाव से पहले शुरू हुई
न्यूज़ डेस्क, जिला सुपौल
संतोष कुमार
– अमिट लेख
सुपौल, (ब्यूरो रिपोर्ट)। जिले के त्रिवेणीगंज नगर परिषद क्षेत्र के मुख्य बाजार एवं थाना जदिया बाजार में आरजेडी नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव की ये जन विश्वास यात्रा लोकसभा चुनाव से पहले शुरू हुई।
इस यात्रा को काफी महत्वपूर्ण भी माना जा रहा है। इस जन विश्वास यात्रा सोमवार को त्रिवेणीगंज नगर परिषद मुख्य बाजार में भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हुई. भारी संख्या में जमा हुए जनसैलाब को देखकर आरजेडी ने इसे जन क्रांति की नींव बताया। राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सभा में जनसैलाब देखकर तेजस्वी यादव गदगद हुए।
और कहा कि यह जन समर्थन जन विश्वास यात्रा में जन सैलाब के बीच तेजस्वी यादव ने अपनी जन विश्वास यात्रा के दौरान सोमवार को त्रिवेणीगंज में तेजस्वी यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधन करते हुए बताया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निशाने पर लिया। उन्होंने सीएम पर राज्य में बिना किसी दृष्टिकोण के शासन करने और बिना किसी कारण गठबंधन सहयोगियों को बदलने का आरोप लगाया और कार्यकर्ता को संबोधन करते हुए बोला सत्ता परिवर्तन की जरूर है। तेजस्वी यादव की जन विश्वास यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह त्रिवेणीगंज में तेजस्वी यादव अपनी बस की छत से कार्यक्रम में उमड़े जनसैलाब को संबोधित किया।तेजस्वी यादव की जन विश्वास यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। मौके पर राजद नेता प्रवेश प्रवीण, प्रखंड अध्यक्ष दुर्गी सरदार, युवा प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश यादव, अभिषेक यादव, सुशांत कुमार, बोधी यादव, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष कौशल कुमार, निवर्तमान मुखिया अजीत कुमार गुड्डू, अभिषेक सरकार, गोलू यादव, हजारों कार्यकर्ता मौजूद थे।