AMIT LEKH

Post: नेहरू युवा केन्द्र ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

नेहरू युवा केन्द्र ने चलाया मतदाता जागरूकता अभियान

विशेष ब्यूरो बिहार दिवाकर पाण्डेय की रिपोर्ट :

नेहरू युवा केन्द्र की ओर से मतदाता जागरुकता अभियान चलाया गया

न्यूज डेस्क, राजधानी पटना

दिवाकर पाण्डेय

– अमिट लेख
मोतिहारी, (विशेष ब्यूरो)। नेहरु युवा केंद्र की ओर से मतदाता जागरुकता अभियान चलाया गया। इसके तहत पताही प्रखंड परिसर से मतदाता जागरुकता रथ को अंचलाधिकारी, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी, थाना प्रभारी संजय चौधरी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह वाहन 12 मार्च तक प्रखंड के सभी गांव, कस्बों में जाकर मतदान के प्रति जागरुकता फैलाएगी। पताही अंचलाधिकारी ने बताया कि युवा मतदाताओं को, युवा पीढ़ियों को मतदान के लिए जागरुक करना चाहिए। मतदान से अपने योग्य उम्मीदवार को चयनित करें। मौके पर नेहरू युवा केंद्र एनवाईवी संजय कुमार सिंह, संतोष राउत, विजय कुमार, रोहित कुमार, रामजन्म दास, अंजली कुमारी, राकेश कुमार, राजकुमार आदि लोग शामिल थे।

Recent Post