AMIT LEKH

Post: दीपक यादव महागठबंधन से देंगे डबल इंजन सरकार को चुनौती

दीपक यादव महागठबंधन से देंगे डबल इंजन सरकार को चुनौती

विशेष संवाददाता राजेश पाण्डेय कि रिपोर्ट : 

वाल्मीकिनगर क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गये है दीपक यादव

न्यूज़ डेस्क, बगहा पुलिस जिला 

राजेश पाण्डेय

– अमिट लेख

बगहा, (विशेष खबर)। आस्था के महापर्व लोकसभा चुनाव को लेकर वाल्मिकीनगर सीट अबकी बार महासंग्राम की लड़ाई है। अबकी बार लोकसभा चुनाव में प्रदेश का नंबर एक वाल्मीकिनगर संसदीय क्षेत्र में साँप और नेवले की लड़ाई का नज़ारा मिलने की भरपूर सम्भावना है। वाल्मीकिनगर लोकसभा सीट पर जदयू एवम बीजेपी का दबदबा बना रहा है, परन्तु इस बार लोकसभा चुनाव में महागठबंधन की ओर से अबकी बार कांग्रेस उम्मीदवार के रुप में तिरुपति सुगर मिल प्रबंधक दीपक यादव को उम्मीदवार बनाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दीपक यादव वो नाम है जो परिचय का मोहताज नहीं हैं। क्योंकि दीपक यादव का नाम चंपारण जिले में हर व्यक्ति के दिलों दिमाग पर कंप्यूटर की तरह जुबान पर छाया रहता है। दीपक यादव चम्पारण वासियों के बीच एक से बढ़कर एक कार्यों से प्रसिद्ध हैँ, जैसे कि कोरोना काल में हर वर्ग के लोगों को भोजन की व्यवस्था, मास्क पहने की व्यवस्था, सेनेटाइजर की व्यवस्था करा कर गरीबों के बीच मसीहा बनकर भी उभरे हैँ। दीपक यादव के समर्थकों में वाल्मिकीनगर स्थित टंकी बाजार के रविंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि ऐसा ही उम्मीदवार चाहिए जो विकास देने के साथ विपक्ष एवम सदन में बोलने वाला दबंग नेता हो और जो सदियों से संसद में वाल्मीकिनगर के दबू प्रतिनिधियों के बजाय हमारी जन समस्या को बेबाक तौर पर सदन के पटल पर सरेआम लाने का हौसला रखता हो। उन्होंने कहा कि दीपक यादव जुझारू होने के साथ काफी लोकप्रिय व्यक्ती भी है। दीपक यादव को महा गठबंधन से उम्मीदवार बनाये जाने पर पर सम्पूर्ण चम्पारण वासियों के साथ साथ किसान वर्ग भी बहुत खुश है। आम जनता ने बताया कि इस बार महागठबंधन ने मनमोहक उम्मीदवार घोषित किया है। महागठबंधन उम्मीदवार को लोकसभा वाल्मिकीनगर से पूर्ण बहुमत वोट से जीत हासिल करा कर संसद में भेजा जायेगा और जनता का इस बार भरपूर सहयोग दीपक यादव को मिलने कि सम्भावना है।

Recent Post