AMIT LEKH

Post: लोकसभा चुनाव को लेकर इंडिया महागठबंधन ने किया विचार विमर्श 

लोकसभा चुनाव को लेकर इंडिया महागठबंधन ने किया विचार विमर्श 

विशेष संवाददाता बगहा ग्रामीण कि रिपोर्ट :

महागठबंधन उम्मीदवार को भारी बहुमत से जीता कर संसद में भेजनें पर बनी सहमति 

न्यूज़ डेस्क, बगहा पुलिस जिला 

जगमोहन काजी

– अमिट लेख

बगहा, (ब्यूरो रिपोर्ट)। पं. चम्पारण कांग्रेस कार्यालय बगहा में अगामी लोकसभा चुनाव को लेकर इंडिया महागठबंधन के नेता विचार विमर्श किये। इंडिया महागठबंधन के नेता आर.एस. दुबे बगहा पुलिस जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश यादव अधिवक्ता, यादव महासभा के अध्यक्ष परमेश्वर यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष बालकुंवर यादव, चौथी राम, मजिस्टर यादव राजद जिलाउपाध्क्ष, प्रतिमा भारती कांग्रेस महिला जिला अध्यक्ष सरीखे अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। लोकसभा चुनाव को लेकर बातचीत के क्रम इंडिया महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने बताया की 01 वाल्मीकिनगर लोकसभा चुनाव 25 मई को सुनिश्चित कर दिया गया है, अभी तक उम्मीदवार तय नहीं हुआ है। 01 वाल्मीकिनगर लोकसभा कांग्रेस के खाते पर जाता है या राजद के खाते पर आता है, अभी संशय पूर्ण है। परन्तु इंडिया महागठबंधन के कार्यकर्ताओं का कहना है कि इंडिया महागठबंधन के कोई भी दल के उम्मीदवार हो, सभी कार्यकर्ता जोश और जुनून लगन के साथ, 01 वाल्मीकिनगर लोकसभा उम्मीदवार के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने का काम करेंगे। और इस बार इंडिया महागठबंधन को भारी मतों से विजयी बनवाना है।

Recent Post