AMIT LEKH

Post: घर से शौच के लिए निकले लापता युवक को 12 घंटे के अंदर पुलिस ने किया बरामद

घर से शौच के लिए निकले लापता युवक को 12 घंटे के अंदर पुलिस ने किया बरामद

महराजगंज ब्यूरो तैयब अली चिश्ती कि रिपोर्ट :

 

न्यूज़ डेस्क, जनपद महराजगंज 

तैयब अली चिश्ती

– अमिट लेख

महराजगंज, (ब्यूरो न्यूज़)। थानध्यक्ष घुघली योगेश कुमार सिंह की टीम द्वारा आज दिनांक 28/03/2024 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु०अ०स ० 126/24 धारा 363 भादवि० से सम्बंधित गुमशुदा आयुष गुप्ता पुत्र द्वारिका गुप्ता निवासी हरखी रामनगर चौराहा थाना घुघली जनपद महराजगंज उम्र करीब 13 बर्ष जो आज दिनांक 28/03/2024 को सुबह समय करीब 04:00 बजे घर से शौच करने हेतु अपनी माँ से बता कर बाहर गया था, किन्तु घर वापस नहीं आया।

फोटो : तैयब अली चिश्ती

जिसके सम्बन्ध में पीड़ित गुमशुदा की माँ द्वारा स्थानीय पुलिस थाना में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया था। बताते चले कि उक्त गुमशुदा की बरामदगी हेतु तत्काल टीम गठित कर तलाश करते हुए 12 घण्टे के अन्दर गुमशुदा की बरामदगी किया गया। थाना घुघली पुलिस टीम की उक्त कार्यवाही की थाना में भूरि-भूरि प्रसंशा किया जा रहा है। इस अभियान में शामिल पुलिस पदाधिकारियों में क्रमशः योगेश कुमार सिंह थानाध्यक्ष थाना घुघली जनपद महराजगंज, उ०नि० विवेक कुमार सिंह चौकी प्रभारी जखिरा थाना जनपद महराजगंज, हे० का० ज्ञानेंद्र कुमार चौकी जखिरा थाना घुघली जनपद महराजगंज, का० राहुल गुप्ता चौकी जखिरा थाना घुघली जनपद महराजगंज, का० घनंजय सिंह यादव थाना घुघली जनपद महराजगंज तथा का० पवन कुमार यादव थाना घुघली जनपद महराजगंज शामिल रहे।

Recent Post