AMIT LEKH

Post: इंडो नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में महिला ने पेड़ से लटककर आत्म हत्या की नेपाल पुलिस जांच में जुटी

इंडो नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र में महिला ने पेड़ से लटककर आत्म हत्या की नेपाल पुलिस जांच में जुटी

जिला ब्यूरो नसीम खान “क्या” कि रिपोर्ट :

विवादित सुस्ता गांव की 30 वर्षीय महिला ने धनहिया जंगल मे पेड़ से लटक फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

न्यूज़ डेस्क, बगहा पुलिस जिला

नसीम खान “क्या”

– अमिट लेख

बगहा, (ब्यूरो न्यूज़)। देर से मिले समाचार के अनुसार इंडो नेपाल सीमा से सटे बुधवार को विवादित सुस्ता गांव की 30 वर्षीय महिला ने धनहिया जंगल मे पेड़ से लटक फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बतादें, धनाहिया रेता जंगल इंडो नेपाल सीमा क्षेत्र के दोनों तरफ पड़ता है, जो गंडक नारायणी नदी का दियारा क्षेत्र है। सूत्रों की माने तो 30 वर्षीय मृतिका रेणु राजभर अपने मायके में दो बच्चों के साथ रह रही थी। मृतिका का पति और ससुर दारू के लत से पीड़ित था जिससे घरेलू कलह होते रहता था। सूत्रों के मुताबिक जंगल मे गए गांव के लोगों ने पेड़ से लटके शव को देखकर स्थानीय थाने को सूचित किया। नेपाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नवलपरासी अस्पताल भेज दिया है। इधर नेपाल पुलिस द्वारा घटना की जांचपड़ताल की जा रही है।

Comments are closed.

Recent Post