AMIT LEKH

Post: प्रशांत किशोर के निर्देश पर चकिया में खुलेगा जन सुराज का प्रशिक्षण कैंप : संजय ठाकुर

प्रशांत किशोर के निर्देश पर चकिया में खुलेगा जन सुराज का प्रशिक्षण कैंप : संजय ठाकुर

विशेष ब्यूरो बिहार दिवाकर पाण्डेय की रिपोर्ट :

कैंप में प्रशिक्षित कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को जन सुराज की देंगे जानकारी

न्यूज डेस्क, राजधानी मोतिहारी

दिवाकर पाण्डेय

– अमिट लेख
मोतिहारी, (ब्यूरो न्यूज़)। जन सुराज के संस्थापक और पदयात्रा अभियान के प्रणेता प्रशांत किशोर के निर्देश पर चकिया में जन सुराज कैंप की शुरुआत पांच अप्रैल से होगी। उक्त जानकारी जन सुराज के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय कुमार ठाकुर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए दी। श्री ठाकुर ने बताया कि इस कैंप में डेढ़ सौ से अधिक ज़िले के विभिन्न हिस्सों के कार्यकर्ता रात दिन रहकर राजनीतिक और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर प्रशिक्षित किए जाएंगे तथा क्षेत्र के प्रत्येक गांवों में जाकर हर घर में दस्तक देंगे और जन सुराज तथा प्रशांत किशोर जी की सोंच को जन जन तक पहुंचाएंगे।‌ उन्होंने कहा है कि बिहार की जनता भाजपा,राजद, जदयू और कांग्रेस सभी से त्रस्त है। इन दलों की सरकारों ने बिहार के विकास की कभी चिन्ता नहीं की। शिक्षा व्यवस्था चौपट है और पढ़ाई व रोजी-रोटी के लिए पलायन यहां की सबसे बड़ी समस्या है। बिहार में न तो कल कारखाने लगाए गए और ना ही रोजगार के संसाधन उपलब्ध कराया गया। अलबत्ता यहां उक्त सरकारों ने बिहारियों को दूसरे प्रदेशों में मजदूरी करने और अपमानित होने के लिए छोड़ दिया है। प्रशांत किशोर ने बिहार के सभी जन सुराजी साथियों को प्रत्येक घरों में पहुंच कर लोगों को जन सुराज के मकसद से अवगत कराने और उन्हें जन सुराज के उद्देश्यों को समझाने, अधिकाधिक लोगों को जन सुराज का संस्थापक सदस्य बनाने और बिहार के नव निर्माण में सभी बिहारियों को भागीदार बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए जागरूक करने की अपील की है। ज्ञात हो कि प्रत्येक जिले में अलग-अलग कैंप खोले जा रहे हैं जहां उस क्षेत्र के पदयात्री कैंप में रहकर निकटवर्ती गांवों में जा रहे हैं और घर – घर दस्तक दे कर जनसंपर्क कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों ने सभी दलों का शासन और उनका काम देख लिया है। बिहारियों को एक नया राजनीतिक विकल्प की तलाश है जिसकी पूर्ति जन सुराज से ही संभव है। जन सुराज के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय कुमार ठाकुर ने कहा कि जन सुराज का कैंप एक तरह से कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर है जहां जन सुराजी पदयात्रियों को जन संपर्क करने और जनप्रतिनिधि बनने के गुरु सिखाया जाता है।‌ मौके पर कैंप के प्रभारी देवेन्द्र प्रसाद सिंह ने घर घर जन सुराज अभियान की बाबत जानकारियां दी। मौके पर नीतीश नन्दन, परमार जी, जिला सभापति अजय कुमार देव, जिला अध्यक्ष वीर प्रसाद महतो, महासचिव जयमंगल कुशवाहा, महिला अध्यक्ष विभा शर्मा,‌ अभियान समिति के‌ संयोजक राणा रंजीत सिंह, सह संयोजक पप्पू मिश्रा, अनुमंडल अध्यक्ष कृष्ण कांत मिश्र, विजय कुशवाहा, रामशरण यादव, मुन्ना सिंह, जिला उपाध्यक्ष अनिल कुशवाहा, जिला पार्षद गुड्डू सिंह, जिला मुख्य प्रवक्ता रवीश मिश्रा, जिला प्रवक्ता ई अजय आज़ाद,अरुण तिवारी, दुष्यंत सिंह समेत अनेक जन सुराजी साथी मौजूद थे।

Recent Post