AMIT LEKH

Post: भाजपा छोड़ राजद से उम्मीदवार हो रहे दीपक यादव ने किया प्रेस-कॉन्फ्रेंस का आयोजन

भाजपा छोड़ राजद से उम्मीदवार हो रहे दीपक यादव ने किया प्रेस-कॉन्फ्रेंस का आयोजन

पश्चिम चंपारण से विशेष संवाददाता राजेश पाण्डेय की रिपोर्ट :

मिलन समारोह की भाव-पूर्ण तैयारी जोरों पर

भाजपा सरकार ढकोसला  : दीपक यादव

पश्चिम चंपारण जिला के बगहा स्थित तिरुपति सुगर मिल नऱईपुर में विशाल मिलन समारोह का कार्यक्रम हो रहा है

रविवार 7 अप्रैल को आयोजित मिलन समारोह की तैयारी जोरों पर है

न्यूज़ डेस्क, जिला पश्चिम चम्पारण

राजेश पाण्डेय

– अमिट लेख

बगहा, (विशेष रिपोर्ट)। 07 अप्रैल को बगहा चीनी मिल के निर्देशक दीपक यादव राजद की सदयस्ता ग्रहण करेंगे। इसकी जानकारी तिरुपति सुगर मिल के एमडी दीपक यादव ने प्रेस वार्ता जरिये मौके पर मिडिया को देते हुए कहा की मै आज़ काफ़ी ख़ुश हुँ की मैंने एक सही निर्णय लिया है।

फोटो : राजेश पाण्डेय

क्योंकि, यह भाजपा सरकार मुझे सिर्फ आसमान की उचाईयों पर चढ़ाने दिखाते हुये, मेरे साथ आँख मिचौली का खेल खेले जा रही थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त दिवस पूर्व उप मुख्यमंत्री राजद नेता तेजस्वी यादव के समक्ष दीपक यादव अपने समर्थकों के साथ राजद की सदस्य्ता ग्रहण करेंगे। माना जा रहा है कि इसी दिन मंच पर ही दीपक यादव को वाल्मीकिनगर लोकसभा क्षेत्र से राजद प्रत्याशी के रूप में घोषणा करते हुए उन्हें सिंबल प्रदान किया जायेगा। इधर मिलन समारोह की तैयारी में दीपक यादव समर्थक जुट गए हैं। गांव-गांव में लोगों को इसकी जानकारी दी जा रही है। दीपक यादव के समर्थकों में अलग किस्म का उत्साह देखा जा रहा है। विदित हो कि मंगलवार को देर शाम प्रेम कॉन्फ्रेंस कर इस आशय की जानकारी दी गई है। दीपक यादव ने भाजपा के प्राथमिक सदस्यता समेत प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पद से भी त्याग पत्र देने की घोषणा करते हुए बताया कि मै भाजपा में एक कैदी की तरह कार्य के साथ ही घूटन महसूस कर रहा था और आज इससे मुक्त हुआ हूं। उन्होंने यह भी कहा कि यह भगवा दल ढोकसला के साथ-साथ आमजनों के हिमायती लोगों को बेवकूफ बनाने मे अव्वल है।

Comments are closed.

Recent Post