AMIT LEKH

Post: संविधान लोकतंत्र आजादी के लिए इंडिया एलाएंस को वोट दे : माले

संविधान लोकतंत्र आजादी के लिए इंडिया एलाएंस को वोट दे : माले

बेतिया डेस्क से मोहन सिंह की कलम :

भाजपा अगर ग़लती से भी सत्ता में आई तो देश का संविधान, लोकतंत्र, आजादी, कानून सब कुछ खत्म हो जाएगा

न्यूज़ डेस्क, जिला पश्चिम चम्पारण

मोहन सिंह

– अमिट लेख
बेतिया, (ब्यूरो डेस्क)। भाजपा अगर ग़लती से भी सत्ता में आई तो देश का संविधान, लोकतंत्र, आजादी, कानून सब कुछ खत्म हो जाएगा।

फोटो : मोहन सिंह

ऐसे में भाजपा गठबंधन को हराने के लिए इंडिया महागठबंधन के पश्चिम चंपारण से कांग्रेस प्रत्याशी मदन मोहन तिवारी को जिताने की जरूरत है। उक्त बातें माले नेता सुनील कुमार राव ने बैरिया के बगही बघंबरपुर, मलाही बलुआ, तधवानंदपुर आदि पंचायतों में इंडिया एलाएंस के प्रत्याशी के लिए जनसंपर्क के दौरान कही।

छाया : अमिट लेख

माले नेता और मुखिया नवीन कुमार ने कहा कि चालिस वर्षों से एक ही परिवार का राज चल रहा है। विकास की गति अवरूद्ध है। रोड़ आदि कहीं नहीं है ऐसे में आसन्न लोकसभा चुनाव में जनता सबक सिखाएगी। माले नेता सुरेंद्र चौधरी ने कहा मोदी राज महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार की पहचान बन गई है। भाजपा जब जब सत्ता में आई महंगाई साथ में लाईं। भाजपा को सत्ता से बेदखल कर महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जा सकता है। जन संपर्क में अशोक मुखिया,बाली चौधरी, मंगल चौधरी,पारस चौधरी,लाल बाबू कुमार चुन्नू चौबे आदि मौजूद थे।

Recent Post