AMIT LEKH

Post: सीएसपी संचालक एवं फाइनेंस कर्मी की मिली भगत से महिलाओं के खाते से हुई निकासी

सीएसपी संचालक एवं फाइनेंस कर्मी की मिली भगत से महिलाओं के खाते से हुई निकासी

बेतिया संपादकीय डेस्क से मोहन सिंह की रिपोर्ट :

सीएसपी संचालक हुआ फरार

न्यूज़ डेस्क, जिला पश्चिम चम्पारण 

मोहन सिंह

– अमिट लेख
बेतिया, (ब्यूरो रिपोर्ट)। चनपटिया प्रखंड क्षेत्र के मुशहरी सेनुवरिया पंचायत के बिजबनिया स्थित फिनों बैंक व इन्डोसैंड बैक के सीएसपी संचालक बिजबनिया गांव निवासी के द्वारा महिलाओं के खाते से फर्जी निकासी का मामला प्रकाश में आया है। सभी महिलाऐं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई है। पीडी़त महिलाओं में बचिया देवी, गोदावरी देवी, फुलपती देवी, मिना देवी, सान्ति देवी, निर्माला देवी, रिमा देवी, रिमा देवी, उर्मिला देवी, प्रेमी देवी, तारा देवी, राम ज्योती देवी,प्रभावति देवी आदि अन्य पीड़ित महिलाओं का कहना है की सीएसपी संचालक बिजबनिया गांव निवासी रामविनय महतों फिनों बैंक एवं सइन्डोसैंड बैंक सीएसपी संचालक हैं। हम सभी उनके पास पैसा जमा निकासी के लिए जाते थे, उसके द्वारा स्वयं सहायता समूह एकाउंट खोला गया हैं। वही महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल हैं, माली स्थिति खराब होने से महिलाए बेहोश होकर गिर जा रही है।

Comments are closed.

Recent Post