AMIT LEKH

Post: बिहार में भीषण गर्मी से बीते 24 घंटे में 8 लोगों की मौत, मौसम विभाग ने जारी किया

बिहार में भीषण गर्मी से बीते 24 घंटे में 8 लोगों की मौत, मौसम विभाग ने जारी किया

बेतिया संपादकीय डेस्क से मोहन सिंह की रिपोर्ट :

पहले तो ये भीषण गर्मी प्रचंड धूप एवं हीट वेव लोगों को जला रही थी, लेकिन अब इसने मौत का खेल शुरू कर दिया है

न्यूज़ डेस्क, जिला पश्चिम चम्पारण

मोहन सिंह

– अमिट लेख

बेतिया, (बेतिया डेस्क)। बिहार में भीषण गर्मी का कहर जारी है। जिसके कारण चारों तरफ कोहराम मचा हुआ है पहले तो ये भीषण गर्मी प्रचंड धूप एवं हीट वेव लोगों को जला रही थी, लेकिन अब इसने मौत का खेल शुरू कर दिया है। बीते 24 घंटे के अंदर लगभग 8 लोगों की गर्मी से जान चली गई है। मरने वालों में चुनाव ड्यूटी पर तैनात एक एएसआई और एक जवान भी शामिल है। बिहार के कई जिलों लू की वजह से लोगों की तबीयत बिगड़ रही है और अस्पतालों में भीड़ बढ़ गई है। वहीं भोजपुर के जगदीशपुर, बड़हरा और गजराजगंज थाना इलाके में भी तीन लोगों की गर्मी से मौत की खबर सामने आई है। भीषण गर्मी का कहर इस कदर हावी है कि लू लगने के कारण नेपाल जा रहे एक पर्यटक ने रास्ते में दम तोड़ दिया. 60 वर्षीय पर्यटक सोमनाथ आगरे महाराष्ट्र के नासिक के रहने वाले थे। लू लगने की वजह से गोपालगंज सदर अस्पताल में उनकी मौत हो गई।

बिहार में भीषण गर्मी का कहर जारी है। पहले तो ये गर्मी लोगों को जला रही थी लेकिन अब इसने मौत का खेल शुरू कर दिया है। बीते 24 घंटे के अंदर लगभग 8 लोगों की गर्मी से जान चली गई है। मरने वालों में चुनाव ड्यूटी पर तैनात एक एएसआई और एक जवान भी शामिल है। बिहार के कई जिलों लू की वजह से लोगों की तबीयत बिगड़ रही है। पश्चिम चंपारण जिला में गुरुवार का तापमान 42 से 43 डिग्री रिकॉर्ड किया गया वहीं भोजपुर के जगदीशपुर, बड़हरा और गजराजगंज थाना इलाके में भी तीन लोगों की गर्मी से मौत की खबर सामने आई है। भीषण गर्मी का कहर इस कदर हावी है कि लू लगने के कारण नेपाल जा रहे एक पर्यटक ने रास्ते में दम तोड़ दिया. 60 वर्षीय पर्यटक सोमनाथ आगरे महाराष्ट्र के नासिक के रहने वाले थे। लू लगने की वजह से गोपालगंज सदर अस्पताल में उनकी मौत हो गई।

Recent Post