AMIT LEKH

Post: संविधान, लोकतंत्र बचाने की सड़क की लड़ाई अब संसद तक पहुचाएंगे भाकपा-माले सांसद : माले

संविधान, लोकतंत्र बचाने की सड़क की लड़ाई अब संसद तक पहुचाएंगे भाकपा-माले सांसद : माले

बेतिया संपादकीय डेस्क से मोहन सिंह की रिपोर्ट :

भाकपा-माले नेता सुनील कुमार राव ने गरीब मजदूर, किसान आंदोलन व लोकतंत्र की जीत बताते हुए मोदी के तानाशाही व्यवस्था ध्वस्त होने की बात कही

न्यूज़ डेस्क, जिला पश्चिम चम्पारण

मोहन सिंह

– अमिट लेख
बेतिया, (ए. एल. न्यूज़)। लोकतंत्र और संविधान बचाने तथा फासीवाद व मोदी के तानाशाही के खिलाफ। लोकसभा चुनाव 2024 में आरा से काँ. सुदामा प्रसाद और काराकाट से काँ. राजाराम सिंह तथा अगिआंव विधानसभा उप चुनाव में काँ. शिवप्रकाश रंजन को आपार जनसमर्थन से हुई, जीत एवं नालंदा लोकसभा में काँ. संदीप सौरभ को बहुत जायदा मत प्राप्त कर दुसरा स्थान पर रहने तथा इंडिया एलाएंस के राजद, कांग्रेस के जितने वाले तमाम जनप्रतिनिधियों के लिए। उक्त क्षेत्रों के मतदाताओं को बहुत-बहुत धन्यावाद देते हुए भाकपा-माले नेता सुनील कुमार राव ने खुशी जाहिर करते हुए, गरीब मजदूर, किसान आंदोलन व लोकतंत्र की जीत बताते हुए मोदी के तानाशाही व्यवस्था ध्वस्त होने की बात कही। उन्होंने कहा कि देश के संविधान बदलने, आरक्षण और लोकतंत्र खत्म करने के मोदी के जुनून पर रोक लगाने में कारगर साबित हुआ लोकसभा चुनाव। उन्होंने कहा माले के सांसदों के चुनें जाने से देश के संसद में जनता का आवाज़ गूंजेगा।

Recent Post