AMIT LEKH

Post: चौथी बार पश्चिम चम्पारण सीट से खिला कमल लेकिन खिसका जनाधार

चौथी बार पश्चिम चम्पारण सीट से खिला कमल लेकिन खिसका जनाधार

बेतिया संपादकीय डेस्क से मोहन सिंह कि रिपोर्ट :

भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर संजय जयसवाल महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी मदन मोहन तिवारी को 136568 मतों से चौथी बार चुनाव जीत गए हैं

न्यूज़ डेस्क, जिला पश्चिम चम्पारण

मोहन सिंह

– अमिट लेख

बेतिया, (ए. एल. न्यूज़)। पश्चिम चंपारण संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर संजय जयसवाल महागठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी मदन मोहन तिवारी को 136568 मतों से चौथी बार चुनाव जीत गए हैं। डॉ. संजय जायसवाल को कु्ल 580421 एवं मदन मोहन तिवारी को 443853 मत प्राप्त हुए हैं। जबकि लोकसभा चुनाव 2019 में डॉक्टर संजय जयसवाल 294000 वोट से विजई हुए थे। इस बार के चुनाव में डॉक्टर संजय जायसवाल की वोट में भारी गिरावट आई है। इस पर भाजपा के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व को मंथन करने की आवश्यकता है कि ऐसी स्थिति क्यों आई। साथ ही डॉ संजय जायसवाल को अपनी कमियों और कार्यकलापों पर गहन चिंतन करने की भी आवश्यकता है।

बाल्मीकि नगर संसदीय सीट से जद यू के सुनील कुमार महागठबंधन के राजद प्रत्याशी दीपक यादव को हराकर 98675 मतों से चुनाव जीत गए हैं। जद यू के सुनील कुमार को 523 422 और महागठबंधन के राजद प्रत्याशी दीपक यादव को 424747 मत प्राप्त हुए हैंं।

Recent Post