AMIT LEKH

Post: सोशल मीडिया में छाई रही वट सावित्री पूजा की तस्वीरें

सोशल मीडिया में छाई रही वट सावित्री पूजा की तस्वीरें

जिला ब्यूरो संतोष कुमार की रिपोर्ट :

वृक्षों के समीप उमड़ी महिलाओं व नवविवाहिताओं की भीड़

न्यूज़ डेस्क, जिला सुपौल

संतोष कुमार

– अमिट लेख
सुपौल, (ए. एल. न्यूज़)। जिले के त्रिवेणीगंज अनुमंडल क्षेत्र में गुरुवार को सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु होने की कामना के साथ पूरी निष्ठा के साथ वट सावित्री पूजा कर अखंड सौभाग्य की कामना की।

फोटो : संतोष कुमार

सुबह से ही नवविवाहिता सहित महिलाएं नए-नए लाल जोड़े के बीच सोलह शृंगार कर कर मौसमी फल, पकवान, प्रसाद व पूजा सामग्री की थाली लेकर वट के पास पहुंची। अनुष्ठान विधि विधान से पूरा किया। शहर के विभिन्न स्थलों और मंदिरों में वट वृक्ष के नीचे वट सावित्री पूजा के लिए श्रद्धालु महिलाओं की भीड़ लगी रही। दिन चढ़ने के साथ ही आस्था का सागर उमड़ा और महिलाओं ने मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना की। सुहाग की लंबी आयु के लिए आर्शीवाद प्राप्त किया। वट -सावित्री की पूजा को लेकर सबसे अधिक उत्साह नवविवाहिताओं में देखने को मिला।
वट सावित्री पूजा की तस्वीरें सोशल मीडिया में छाई रही। बड़ी संख्या में लोगों ने पूजन करती अपनी पत्नियों की तस्वीर फेसबुक पर अपलोड की। पति-पत्नी की साथ कि तस्वीरें भी फेसबुक पर धमाल मचाती रही। सोलह श्रृंगार के साथ महिलाएं पति के साथ की तस्वीर सोशल मीडिया में शेयर की। लोगों ने इस मौके पर एक दूसरे की शुभकामनाएं दी और उनके लंम्बी उम्र की कामना भी की। इस व्रत को लेकर महिलाओं का उत्साह चरम था। उन्होंने पूरी आस्था के साथ व्रत रखा।

Recent Post