AMIT LEKH

Post: सऊदी अरब से दो माह बाद आया लालमोहन का शव परिजनों में कोहराम

सऊदी अरब से दो माह बाद आया लालमोहन का शव परिजनों में कोहराम

जिला ब्यूरो संतोष कुमार की रिपोर्ट :

2 महीने 5 दिन बीतने के बाद सऊदी अरब से उसका शव शुक्रवार को सुपौल जिले के वीरपुर पहुंचा

न्यूज़ डेस्क, जिला सुपौल 

संतोष कुमार

– अमिट लेख

सुपौल, (ए.एल.न्यूज़)। जिले के बीरपुर थाना अंतर्गत विराटपुर वार्ड नंबर 4 निवासी लालमोहन साह की सऊदी अरब में मौत हो गयी। जिसके मौत के 2 महीने 5 दिन बाद उसका शव शुक्रवार को पैतृक घर पहुंचा। वहीं परिजन ने सऊदी अरब ले गए एजेंट के घर पर शव रख कर मुआवजे की मांग की।

दरअसल 47 वर्षीय लालमोहन साह की 44 वर्षीय पत्नी शकुनी देवी ने बताया कि 20 जुलाई 2022 को अपने गांव में महिला समूह से कर्ज लेकर अपने पति का पासपोर्ट गांव के ही डोमन साह से बनाया गया था। और गांव के ही एजेंट डोमन साह के माध्यम से सऊदी अरब देश कमाने के लिए निकला। जहां सऊदी अरब में उसे भेड़ बकरी चराने का काम मिला था।

शोकाकुल परिवारिकजन

लेकिन वहां के मालिक अलसमारी हमद हर रोज सारा दिन काम करवाते थे। लेकिन खाना पीना नहीं दिया करते थे। साथ ही मारपीट कर प्रताड़ित किया करते थे। इस बाबत उन्होंने सोशल मीडिया पर 7 मिनट 55 सेकंड का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी अपनी बात 27 मार्च 2024 को रखी थी। साथ ही उसने भारत सरकार के नरेंद्र मोदी से घर वापसी के गुहार भी लगाई थी। उसके बाद उसके मोबाइल को भी जप्त कर लिया गया था। और कुछ दिन के बाद उसकी मौत की खबर सामने आई। लेकिन प्रीत परिवार वालों ने भारत सरकार के विदेश मंत्रालय से न्याय की गुहार लगाई थी। अब 2 महीने 5 दिन बीतने के बाद सऊदी अरब से उसका शव शुक्रवार को सुपौल जिले के वीरपुर पहुंचा। शव पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया। परिजन शव को गांव के ही एजेंट डोमन साह के दरवाजे पर ले गए और मुआवजे की मांग करने लगे। ग्रामीण और परिजन ने कहा कि मृतक को 7 पुत्री और एक पुत्र है। वह गांव में दो लाख रूपये का कर्ज लेकर गांव के ही डोमन साह नामक एजेंट के माध्यम से विदेश पहुंचा था। मृतक को अब कोई अपनी जमीन भी नहीं है बल्कि वह सरकारी जमीन पर घर बना कर रह रहा है। पूरा काम परिवार मृतक के ही कमाई पर निर्भर था।

Recent Post