AMIT LEKH

Post: बाढ़ से निबटने के लिए तटबंध को मजबूत रखना सरकार की जवाबदेही : जगदानंद

बाढ़ से निबटने के लिए तटबंध को मजबूत रखना सरकार की जवाबदेही : जगदानंद

विशेष ब्यूरो बिहार दिवाकर पाण्डेय की रिपोर्ट :

जगदानंद सिंह ने कहा कि हमारे तटबंध आठ लाख क्यूसेक पानी से बचाने के लायक हैं, लेकिन हमारे बचाने का औजार जो हमारे तटबंध हैं, उसे बचाने की जिम्मेदारी सरकार की है

न्यूज डेस्क, राजधानी पटना

दिवाकर पाण्डेय

– अमिट लेख
पटना, (ए.एल.न्यूज़)।  सोमवार को राजद कार्यालय में लंबे अरसे के बाद जगदानंद सिंह ने बाढ़ के मुद्दों पर बातें की। उन्होंने नीतीश सरकार पर भी निशाना साधा। बाढ़ पर उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार जिम्मेदार पद पर हैं। उन्हें इस मामले को देखना चाहिए।

सबको यह जानकारी है कि बाढ नेपाल में है, और नदियां बिहार से गुजरते हुए सारी पानी को लेकर जाती हैं। गंडक और कोसी दो बडी नदियां हैं। दोनों का डिस्चार्ज आठ लाख क्यूसेक से ऊपर होता है। खतरे की संभावना बन गयी है। जगदानंद सिंह ने कहा कि हमारे तटबंध आठ लाख क्यूसेक पानी से बचाने के लायक हैं, लेकिन हमारे बचाने का औजार जो हमारे तटबंध हैं, उसे बचाने की जिम्मेदारी सरकार की है।

सीएम द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा बाढ़ आने पर करना कितना जायज

अगर हम तटबंध को सुरक्षित नहीं रखेंगे, दुनिया का कोई भी हथियार असुरक्षित रहेगा, तो वह हथियार वक्त पर काम नहीं आएगा।

Recent Post