AMIT LEKH

Post: वर्दी में रील्स बनाना व महिला से मारपीट करना महिला सिपाही को पड़ा महंगा, तीन गिरफ्तार

वर्दी में रील्स बनाना व महिला से मारपीट करना महिला सिपाही को पड़ा महंगा, तीन गिरफ्तार

विशेष ब्यूरो बिहार दिवाकर पाण्डेय की रिपोर्ट :

गांधी मैदान थाना में महिला सिपाही, पति व देवर पर प्राथमिकि दर्ज

न्यूज डेस्क, राजधानी पटना

दिवाकर पाण्डेय

– अमिट लेख
पटना, (ए.एल.न्यूज)। वर्दी में रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने के शौक और सभ्यता द्वार के पास लड़की से मारपीट करना महिला सिपाही को महंगा पड़ गया। गांधी मैदान थाने की पुलिस ने महिला सिपाही के साथ उसके पति और देवर को गिरफ्तार किया है।

महिला सिपाही नालंदा जिला बल में तैनात है। गांधी मैदान के थानेदार सीताराम प्रसाद ने बताया कि आरोपित महिला सिपाही उसके पति और देवर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपितों को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पीड़िता सिम्पी सिंह ने बताया कि महिला सिपाही अमृता कुमारी ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया था। उसे डिलीट करने के लिए उससे गुहार लगा रही थी, लेकिन वह अनसुना करती रही। महिला सिपाही पति अजीत कुमार व कथित देवर नीरज कुमार के साथ मिल गई। उसने जब उसे वीडियो डिलीट करने को कहा तो सिपाही धौंस जमाने लगी। विरोध किया तो उसका पति और देवर बदसलूकी के साथ ही मारपीट करने लगे। इस घटना की शिकायत थाने में की। थानेदार ने बताया कि सिपाही अमृता कुमारी व उसके पति और देवर पूर्वी चम्पारण के रहने वाले है। महिला सिपाही वर्दी में वीडियो बना सोशल मीडिया पर अपलोड करती रहती है। इसी क्रम में लड़की का बिना बताए ही उसका वीडियो बनाकर अपलोड कर दिया था। पीड़िता ने डिलीट करने को कहा तो मारपीट और छेड़खानी की गई।

Comments are closed.

Recent Post