AMIT LEKH

Post: गाजे-बाजे के साथ गणेश प्रतिमा का हुआ विसर्जन

गाजे-बाजे के साथ गणेश प्रतिमा का हुआ विसर्जन

जिला ब्यूरो संतोष कुमार कि रिपोर्ट :

सोमवार के दिन त्रिवेणीगंज नगर परिषद क्षेत्र के मुख्य बाजार बाजार की हृदय स्थली बड़ी दुर्गा मंदिर में स्थापित गणेश प्रतिमा को विसर्जन किया गया

न्यूज़ डेस्क, जिला सुपौल 

संतोष कुमार

– अमिट लेख

सुपौल, (ए.एल.न्यूज़)। जिले के त्रिवेणीगंज नगर परिषद क्षेत्र के मुख्य बाजार बाजार की हृदय स्थली बड़ी दुर्गा मंदिर में स्थापित गणेश प्रतिमा को विसर्जन किया गया। बप्पा पूजा सेवा समिति के तत्वावधान में सोमवार की सुबह भगवान गणेश की पूजा अर्चना की गई। नम आंखों से गणपति बप्पा को विदाई दी गयी। प्रतिमा को विसर्जित करने के लिए भारी संख्या में महिलाओं के द्वारा श्री गणेश को विदाई दी गयी। ज्ञान और श्रद्धा के सबसे बड़े प्रतीक प्रथम पूज्य गणपति की विदाई गणपति बप्पा मौर्या अगले बर्ष तू जल्दी आना सरीखें जयकारों के बीच विदाई दी गई। विसर्जन के लिए निकले कारवां के साथ श्रद्धालु एक -एक कर मुख्य मार्ग पर जुलूस के साथ जुड़ते गए। वाहन सवार रिद्धि सिद्धि विनायक की प्रतिमा सभी के लिए आकर्षण का केंद्र बनी रही। मौके पर भक्तजनों के एक- दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर खुशी का इजहार किया। महिलाएं मंगलमूर्ति के समक्ष नतमस्तक होकर मंगल कामनाएं करती रही। विध्न विनायक गणपति को दही चूड़ा का भोग लगाकर विदाई दी गयी। वैदिक सोनू झा ने इस भोग के महत्व के बारे में बताया। मौके बप्पा पूजा सेवा समिति के सदस्य लोग मौजूद थे।

Comments are closed.

Recent Post
05:49