AMIT LEKH

Post: बुजुर्ग से मजाक करने से रोकना युवक को पड़ा भारी

बुजुर्ग से मजाक करने से रोकना युवक को पड़ा भारी

विशेष ब्यूरो बिहार दिवाकर पाण्डेय कि रिपोर्ट :

बदमाश ने सैलून वाली कैंची से घोंपकर किया बीच बचाव कर रहे युवक को गंभीर रूप से घायल

न्यूज़ डेस्क, राजधानी पटना 

दिवाकर पाण्डेय

– अमिट लेख
पटना, (ए.एल.न्यूज़)। हाजीपुर जिला के सदर थाना क्षेत्र के शुभइ चौक के निकट सैलून के बाहर एक बुजुर्ग से मजाक करने से मना करने पर बदमाशों ने एक युवक के पीठ में कैची गोद कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद आसपास स्थानीय लोगों की भीड़ देख बदमाश मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आसपास जुटेस्थानीय लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती और घटना की सूचना उसके परिजनों को दिया। परिजन भी सदर अस्पताल पहुंच गए हैं। घायल युवक की पहचान शुभइ गांव निवासी स्वर्गीय दिलीप राय 24 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार बताया गया है। मिली जानकारी के अनुसार चंदन अपने गांव के चौक पर बाल कटाने गया था। बाल कटा कर सैलून बाहर खड़ा था। तभी उसी गांव के एक युवक द्वारा एक बुजुर्ग से मजाक कर रहा था। चंदन द्वारा मना किया गया कि बुजुर्ग से मजाक मत कीजिए। इसी बात को लेकर युवक गुस्से में आ गया। कैंची लेकर चंदन के पीठ में गोद दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों द्वारा घायल का इलाज किया जा रहा है। घायल की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

Comments are closed.

Recent Post