AMIT LEKH

Post: कोसी नदी में स्नान करने गई दो महिला डूब कर लापता

कोसी नदी में स्नान करने गई दो महिला डूब कर लापता

जिला ब्यूरो संतोष कुमार की रिपोर्ट :

परिजनों में मचा कोहराम

लापता महिला की पहचान सदर प्रखंड क्षेत्र के घूरन वार्ड नंबर ग्यारह निवासी मो परवेज की तैंतिस वर्षीय पत्नी सबिला खातून और उसकी अठारह वर्षीय ननद अंजलि प्रवीण उर्फ निखर प्रवीण के रूप में हुई है

न्यूज़ डेस्क, जिला सुपौल 

संतोष कुमार

– अमिट लेख

सुपौल, (ए.एल.न्यूज़)। जिले के सदर थाना क्षेत्र के घूरण गांव में कोशी नदी में मंगलवार को स्नान करने गयी दो महिला डूब कर लापता हो गयी।

अंजली प्रवीण,                              फोटो : संतोष कुमार

इधर घटना के बाद स्थानीय गोताखोर उसकी खोजबीन में जुटे हैं। लेकिन अब तक उसका पता नहीं चल सका है। वही परिवार वालो का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है। लापता महिला की पहचान सदर प्रखंड क्षेत्र के घूरन वार्ड नंबर ग्यारह निवासी मो परवेज की तैंतिस वर्षीय पत्नी सबिला खातून और उसकी अठारह वर्षीय ननद अंजलि प्रवीण उर्फ निखर प्रवीण के रूप में हुई है। मो परवेज प्रदेश में रहकर मजदूरी किया करता है। लापता महिला सबिला को तीन संतान है। जिसमे दो पुत्र और एक पुत्री शामिल है।

छाया : अमिट लेख

परिजन ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों भाभी और ननद कोशी नदी में स्नान के लिए गयी हुई थी। इसी बीच गहरे पानी में चले जाने से दोनों कोशी नदी के तेज बहाव में बह गयी। इधर स्थानीय लोगों के द्वारा काफी खोजबीन की जा रही है। लेकिन उसका अब तक पता नहीं चल सका है। इस बाबत सदर थाना थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अरुण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दो महिला की डूबकर लापता की सुचना मिली है। सूचना सदर प्रखंड के अधिकारी को दी गई है। मामले में लापता को ढूढ़ने का प्रयास किया जायेगा।

Comments are closed.

Recent Post