AMIT LEKH

Post: दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन के अवसर पर बीजेपी ने गरीबों में किया स्वास्थ्य किट का वितरण

दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन के अवसर पर बीजेपी ने गरीबों में किया स्वास्थ्य किट का वितरण

जिला ब्यूरो नसीम खान “क्या” की रिपोर्ट :

इस मौके पर केंद्रीय राज्य कोयला मंत्री सतीश चंद्र दुबे और बगहा विधायक राम सिंह समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे

न्यूज़ डेस्क, बगहा पुलिस जिला 

नसीम खान “क्या”

– अमिट लेख

बगहा, (ए.एल.न्यूज़)। अनुमंडल अस्पताल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर बीजेपी द्वारा सैकड़ों जरूरतमंदों के बीच स्वास्थ्य किट का वितरण किया गया। इस मौके पर केंद्रीय राज्य कोयला मंत्री सतीश चंद्र दुबे और बगहा विधायक राम सिंह समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। केंद्रीय मंत्री ने बताया की भाजपा पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से हीं सेवा सप्ताह मना रही है। जिसके तहत बगहा में 50 हजार से अधिक लोगों को आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसका लाभ 70 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों क़ो सीधा मिलेगा। केंद्रीय मंत्री ने अनुमंडलीय अस्पताल को पेपरलेस सर्विस में अव्वल स्थान मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा की यह बगहा के लिए गौरव का क्षण है। इस दौरान उन्होंने राजद और कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए कहा की यह एक ऐसी पार्टी है जिसमें गाँधी परिवार से हीं देश के नेता का चयन होता है। उन्होंने कहा की आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के जेल जाने पर राबड़ी देवी क़ो बिहार का सीएम बनाया गया था वहीं कांग्रेस भी परिवारवाद औऱ तुष्टिकरण की राजनीत करती है। कांग्रेस औऱ आरजेडी जैसा बीजेपी में होता तो आज ग़रीब का बेटा सतीश चंद्र दुबे केंद्र में मंत्री नहीं होता। उन्होंने वक्फ संसोधन बिल को देशहित में बताते हुए मोदी सरकार की जमकर तारीफ की।

Comments are closed.

Recent Post