



जिला ब्यूरो संतोष कुमार की रिपोर्ट :
बस चालक ब्रेक लगाने के क्रम में अनियंत्रित होकर रेलिंग को तोड़ते हुए कोसी नदी में गिर गया यात्री बस पर करीब चौदह से सोलह यात्री सवार थे
सभी यात्री को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला गया
न्यूज़ डेस्क, जिला सुपौल
संतोष कुमार
– अमिट लेख
सुपौल, (ए.एल.न्यूज़)। जिले के कोसी बराज पर गुरुवार की संध्या में यात्रियों से भरी बस कोसी नदी में गिरी सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया। घटना के दौरान कोसी बराज पर अफरातफरी का माहौल हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोसी बराज के छत्तीस नंबर गेट के पास डाउन स्ट्रीम में यह हादसा हुआ। बस चालक ब्रेक लगाने के क्रम में अनियंत्रित होकर रेलिंग को तोड़ते हुए कोसी नदी में गिर गया यात्री बस पर करीब चौदह से सोलह यात्री सवार थे। घटना की जानकारी मिलते ही नेपाल पुलिस घटना स्थल पर पहुंच रेस्क्यू कार्य शुरु कर दिया। घंटो मशक्कत के बाद बस में फंसे तमाम यात्रियों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया। कुछ यात्री घायल हो गए। घायल यात्री को नेपाल के नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर घटना के बाद से ही नेपाल पुलिस और जल संसाधन विभाग के अभियंता कोसी बराज पर कैम्प कर रहे हैं। जिले की सीमा से सटे नेपाल में अवस्थित कोशी बराज की यह घटना है। मालूम हो कि भारत सरकार द्वारा निर्मित कोशी बराज नेपाल प्रभाग में अवस्थित है।