AMIT LEKH

Post: डीएम ने बाढ़ ग्रस्त इलाके में विभिन्न पंचायत एवं तटबंध का दौरा किया

डीएम ने बाढ़ ग्रस्त इलाके में विभिन्न पंचायत एवं तटबंध का दौरा किया

जिला ब्यूरो संतोष कुमार की रिपोर्ट :

सभी पदाधिकारियों को तटबंधों की निगरानी और कड़ी करने का निर्देश दिया गया

न्यूज़ डेस्क, जिला सुपौल 

संतोष कुमार

– अमिट लेख

सुपौल, (ए.एल.न्यूज़)। रविवार के अहले सुबह जिलाधिकारी कौशल कुमार के द्वारा सुपौल अनुमंडल अंतर्गत पंचायत तेलवा बैरिया एवं अन्य तटबंध का निरीक्षण किया गया।

फोटो : संतोष कुमार

सुबह चार बजे कोसी का डिस्चार्ज छः लाख उन्चास हजार पांच सौ साठ क्यूसेक तक पहुंचा। जो, सुबह पांच बजे छः लाख एकसठ हजार दो सौ पंचानेवे तक पहुंचा। जबकि सुबह सात बजे पानी घटते क्रम में दर्ज हुआ और डिस्चार्ज छः लाख पचपन हजार तीन सौ सत्तर दर्ज हुआ। तटबंध की निगरानी लगातार चल रही है। कोसी बराज पर पानी घटा है। प्रशासन की चुनौती अभी कायम है। सभी पदाधिकारियों को तटबंधों की निगरानी और कड़ी करने का निर्देश दिया गया।

Comments are closed.

Recent Post