![Voice Reader](https://amitlekh.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
![Stop Voice Reader](https://amitlekh.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/stop.png)
![Pause](https://amitlekh.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/pause.png)
![Resume](https://amitlekh.com/wp-content/plugins/magic-post-voice/assets/img/play.png)
बेतिया से उप संपादक मोहन सिंह का चश्मा :
संवेदक को जल्द निर्माण कार्य प्रारंभ करने का निर्देश
न्यूज़ डेस्क, जिला पश्चिम चम्पारण
मोहन सिंह
– अमिट लेख
बेतिया, (ए.एल.न्यूज़)। उप विकास आयुक्त, पश्चिम चंपारण, बेतिया सुमित कुमार (भा०प्र०सेवा०) ने जिला पंचायत संसाधन केंद्र हेतु चयनित स्थल
![](https://amitlekh.com/wp-content/uploads/2024/10/IMG-20241014-WA0020-300x139.jpg)
हाजरी चौक बेतिया का भौतिक निरीक्षण किया एवं संबंधित संवेदक को जल्द निर्माण कार्य प्रारंभ करने हेतु निर्देश दिए। ज्ञातव्य हो कि जिला पंचायत संसाधन केंद्र का निर्माण 5 करोड़ 71 लाख की लागत से किया जाना है।
![](https://amitlekh.com/wp-content/uploads/2024/10/IMG-20241014-WA0019-300x139.jpg)
जिसका उपयोग पंचायती राज अंतर्गत नव निर्वाचित जन-प्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कर्मियों के क्षमतावर्द्धन हेतु प्रशिक्षण स्थल के रूप में किया जाएगा। निरीक्षण के क्रम में जिला गुणवत्ता नियंत्रक, कनीय अभियंता, अमीन निर्माण एजेंसी के संवेदक आदि उपस्थित रहे।