



जिला ब्यूरो नसीम खान “क्या” की रिपोर्ट :
एमडी अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि स्कूल प्रांगण में बाल दिवस के मौके पर प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के प्रतिमा पर फूलमाला अर्पित कर उन्हें नमन किया गया
न्यूज़ डेस्क, बगहा पुलिस जिला
नसीम खान “क्या”
– अमिट लेख
बगहा, (ए.एल.न्यूज़)। पर्यटन नगरी वाल्मीकिनगर स्थित संत जेवीयर स्कूल के बच्चों को विद्यालय के तरफ से वीटीआर जंगल की सैर कराई गई। जंगल के मायने पर्यावरण के लिए कितना महत्वपूर्ण है इस बात की जानकारी बच्चों को प्रकृति के करीब जाकर बताया गया। एमडी अमरनाथ गुप्ता ने बताया कि स्कूल प्रांगण में बाल दिवस के मौके पर प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के प्रतिमा पर फूलमाला अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इको पार्क,त्रिवेणी संगम,जंगल कैम्प समेत वीटीआर के जंगल की बच्चों को सैर कराई गई इस दौरान बच्चों को पर्यावरण के संरक्षण में जंगल के महत्व को बताया गया। जंगल भ्रमण के दौरान बच्चों को प्रीतिभोज भी कराया गया। बतादें की 14 नवंबर को हर वर्ष बाल दिवस मनाया जाता है।यह भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।जवाहरलाल नेहरू जिन्हें चाचा नेहरू के नाम से भी जाना जाता है।चाचा नेहरू को बच्चे बहुत पसंद थे और आप बच्चों के साथ समय बिताना ज्यादा पसंद करते थे।