AMIT LEKH

Post: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर संतोष सुमन ने जताई संवेदना

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर संतोष सुमन ने जताई संवेदना

विशेष ब्यूरो बिहार दिवाकर पाण्डेय की रिपोर्ट :

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह  ने भारतीय अर्थव्यवस्था को दी नयी दिशा  : संतोष सुमन 

न्यूज़ डेस्क, राजधानी पटना 

दिवाकर पाण्डेय

– अमिट लेख
पटना, (ए.एल.न्यूज़)। बिहार सरकार के प्रावैधिकी एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।  डॉ. सुमन ने शोक संदेश में कहा कि मनमोहन सिंह ने भारत में आर्थिक सुधार को गति दी और उदारवाद की नींव डाली थी। उन्होंने भारत के आर्थिक विकास की राह आसान करने का भरसक प्रयास किया। वह सादगी के प्रतीक नेता के बतौर विख्यात थे। उन्होंने कहा कि डॉ मनमोहन सिंह के जीवन मूल्यों से कांग्रेस को भी बहुत कुछ सीख लेनी चाहिए। मंत्री संतोष सुमन ने कहा की उनके निधन से भारतीय राजनीतिक और आर्थिक क्षेत्र को बड़ी क्षति पहुंची है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और दुख की घड़ी में उनके शोक संतप्त परिजनों को धैर्य व साहस प्रदान करें।

Recent Post