AMIT LEKH

Post: सीएम नीतीश और तेजस्वी यादव होंगे आमने सामने, दिखेगी सियासी औकात

सीएम नीतीश और तेजस्वी यादव होंगे आमने सामने, दिखेगी सियासी औकात

विशेष ब्यूरो बिहार दिवाकर पाण्डेय की रिपोर्ट :

सीएम की प्रगति यात्रा का अगला पड़ाव लगने जा रहा है

वहीं दूसरी तरफ बिहार विस के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी कार्यकर्ता संवाद करने के लिए पहुंच सकते हैं

न्यूज़ डेस्क, राजधानी पटना 

दिवाकर पाण्डेय

-अमिट लेख
पटना, (ए.एल.न्यूज़)। बाढ़ में आनेवाले 21 फरवरी को बड़ा सियासी जुटान होने जा रहा है। यहां सीएम की प्रगति यात्रा का अगला पड़ाव लगने जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ बिहार विस के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी कार्यकर्ता संवाद करने के लिए पहुंच सकते हैं। जिसको लेकर पार्टी ने कार्यक्रम जारी कर दिया है। जानकारी के अनुसार तेजस्वी की कार्यकर्ता संवाद यात्रा की दसवां और अंतिम चरण के कार्यक्रम की घोषणा हो गई है। जिसमें 19 फरवरी को नालंदा एवं बिहार शरीफ, 20 फरवरी को नवादा तथा 21 फरवरी 2025 को पटना, पटना महानगर एवं बाढ़ संगठन जिला के लिए यात्रा कार्यक्रम तय किए गए हैं। कार्यक्रम की जानकारी राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने दी है। उन्होंनें बताया कि कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम की तैयारी के लिए राजद के प्रदेश प्रधान महासचिव श्री रणविजय साहू के हस्ताक्षर से दिशा- निर्देश जारी किए गए हैं ,उसी के अनुसार इन जिलों में कार्यक्रम की तैयारी की जा रही है। इस संबंध में राज्य कार्यालय के द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार सभी जिलों में तैयारी जोर-जोर से चल रही है। सीएम नीतीश कुमार भी 21 फरवरी को ही बाढ़ में प्रगति यात्रा करेंगे। जिसकी तैयारियों को लेकर आज पटना डीएम सहित बाढ़ प्रशासन ने उस सभी जगहों का निरीक्षण किया, जहां सीएम के जाने का कार्यक्रम तय गया है।

Leave a Reply

Recent Post