AMIT LEKH

Post: जिलाधिकारी के जनता दरबार में 155 मामलों की हुई सुनवाई

जिलाधिकारी के जनता दरबार में 155 मामलों की हुई सुनवाई

बेतिया से उप संपादक मोहन सिंह का चश्मा :

कई मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट समाधान

जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय ने लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को बारी-बारी से सुना

न्यूज़ डेस्क, जिला पश्चिम चंपारण 

मोहन सिंह

–  अमिट लेख

बेतिया, (ए.एल.न्यूज़)। जिलाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में आज जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय ने लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को बारी-बारी से सुना।

फोटो : मोहन सिंह

जनता दरबार में कई समस्याओं एवं शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट समाधान कराया गया। साथ ही कई मामलों में संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को फोन कर समस्याओं का समाधान करने के लिए शीघ्र समुचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी के जनता दरबार में 155 मामले आए। जिन मामलों का समाधान आज नहीं हो सका, उसे संबंधित विभाग/अधिकारियों को भेजते हुए त्वरित गति से नियमानुकूल समाधान कराने हेतु निर्देशित किया गया। जनता दरबार में कई तरह के मामले आए।

छाया : अमिट लेख

जिसमें राजस्व, शिक्षा, आपूर्ति, आवास, स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या आदि शामिल हैं। जिलाधिकारी ने हर मामले को बहुत गौर से सुना और नियमानुसार समाधान की दिशा में आवेदन को आगे बढ़ाया। जिन लोगों के द्वारा अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया उनमें आरती देवी, राजदेव ठाकुर, बेबी देवी, जगदीश राम, मिथलेश कुमार शुक्ल, शोभा देवी, प्रमोद कुमार द्विवेदी, अनिल कुमार मिश्र, गफूर अंसारी, मुकेश कुमार गुप्ता,

छाया : अमिट लेख

सुमन देवी, शकुंतला कुमारी, यमुना यादव, बिटू सिंह, कलाम अंसारी आदि के नाम शामिल हैं। इस अवसर पर अपर समाहर्ता, विभागीय जांच, कुमार रविन्द्र, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनिल कुमार सिन्हा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, अमरेन्द्र कुमार, वरीय उप समाहर्ता, श्रीमती रोचना माद्री, श्रीमती निधि राज, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, सुजीत कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Comments are closed.

Recent Post