AMIT LEKH

Post: अजब प्रेम की गजब कहानी 50 की दुल्हन और 18 का दूल्हा

अजब प्रेम की गजब कहानी 50 की दुल्हन और 18 का दूल्हा

पटना ब्यूरो की रिपोर्ट :

गुजरात में प्यार बिहार में किया शादी 

न्यूज़ डेस्क, राजधानी खबर 

दिवाकर पाण्डेय

– अमिट लेख

पटना (ए.एल.न्यूज)। बिहार के भागलपुर से अजब प्रेम की गजब कहानी सामने आई है। आपको बता दें कि, बिहार के भागलपुर में एक बेमेल प्रेमी जोड़े ने शादी कर अपने घरवालों को शर्मिंदा किया और शर्मिंदागी झेलने पर विवश कर दिया है। इतना ही नहीं नाती-पोते वाली महिला ने सिर्फ 18 साल की उम्र के लड़के के साथ शादी रचा ली है। महिला की बेटी-दामाद ने थाना पहुंचकर पुलिस से इस मामले में इंसाफ की गुहार लगाई है। बता दें कि, 50 साल की महिला दुल्हन और 18 साल का नौजवान दूल्हा पूरे बिहार में चर्चा का विषय बना हुआ है। यह मामला भागलपुर जिले के घोघा थाना क्षेत्र के पक्कीसराय गांव का है। यहां सल्लो मंडल का 18 वर्षीय पुत्र कन्हाई कुमार ने 50 वर्षीय महिला को दुल्हन बनाकर घर ले आया। वहीं, महिला अपने युवा प्रेमी कन्हाई की पत्नी बनकर प्रेमी के घर ही रह रही है।

हालांकि, इस मामले को लेकर महिला की पुत्री गुड़िया कुमारी ने घोघा थाना में आवेदन देकर मां को सकुशल घर वापस लाने की गुहार लगाई है। इस संबंध में घोघा के थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने आवेदन मिलने की पुष्टि करते हुए मामले की जांच पड़ताल करने की बात कही है।

महिला अपने पति और इकलौते पुत्र के साथ गुजरात में रहती थी। महिला का प्रेमी कन्हाई भी वहां उसके घर के आसपास ही रहता था। वहीं, धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकी बढ़ी और एक दिन अचानक फरार हो गई। मिली जानकारी के अनुसार महिला की तीन बेटी, एक पुत्र और विवाहित पुत्री से नाती-नतनी भी हैं।

महिला ज्योति देवी मूलरूप से कहलगांव के शोभनाथपुर गांव की रहने वाली है। वहीं फरार होने के बाद स्वजनों ने काफी खोजबीन की। लेकिन, पता लगने के बाद महिला की बेटी, दामाद और अन्य सदस्य प्रेमी कन्हाई के घर घोघा थाना क्षेत्र के पक्कीसराय पहुंचे। जहां स्वजनों के आग्रह पर ग्रामीण पंचायत भी हुई, लेकिन उस दौरान महिला भूमिगत रही। जिसके बाद स्वजन वापस खाली हाथ लौट गए।

Comments are closed.

Recent Post