AMIT LEKH

Post: गोपालेश्वर मंदिर परिसर में जन सुराज पार्टी की बिहार बदलाव सभा आयोजित

गोपालेश्वर मंदिर परिसर में जन सुराज पार्टी की बिहार बदलाव सभा आयोजित

छपरा से हमारे प्रमंडलीय ब्यूरो का संकलन :

जनता के समर्थन से एकमा समेत पूरे बिहार का होगा चहुंमुखी विकास : विकास सिंह

न्यूज़ डेस्क, छपरा/सारण 

संवाददाता

– अमिट लेख
एकमा, (सारण)। एकमा विधानसभा क्षेत्र के विशुनपुरा कलां खुटगढ़वा स्थित गोपालेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में बुधवार को जन सुराज पार्टी की ओर से बिहार बदलाव सभा का आयोजन किया गया।

फोटो :छपरा कार्यालय

सभा में पार्टी पदाधिकारियों और स्थानीय कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। सभा को संबोधित करते हुए जो जन सुराज नेता ब्रजेन्द्र कुमार सिंह उर्फ मुन्ना भवानी, देवकुमार सिंह, राजेश गिरि, हरेन्द्र तिवारी, उर्मिला देवी समेत कई नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों पर तीखा प्रहार किया।

छाया : अमिट लेख

वक्ताओं ने कहा कि बिहार में सत्ता परिवर्तन की जरूरत है और जन सुराज पार्टी ही राज्य को नई दिशा दे सकती है। एकमा विधानसभा क्षेत्र से संभावित उम्मीदवार विकास कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि यदि जनता ने जन सुराज पार्टी को समर्थन दिया तो क्षेत्र समेत पूरे बिहार का चौमुखी विकास होगा।

छाया : अमिट लेख

उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों से रोजगार के नये अवसर पैदा होंगे और प्रदेश से पलायन की समस्या पर रोक लगेगी। सभा की अध्यक्षता मुखिया प्रतिनिधि रामनाथ मांझी ने की, जबकि संचालन असरफ रजा खान व धन्यवाद ज्ञापन पूर्व मुखिया बृजमोहन सिंह ने किया।

Comments are closed.

Recent Post