बेतिया से उप-संपादक का चश्मा :
मनुआपुल पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर उत्तर प्रदेश से मुजफ्फरपुर ले जा रहे एक ट्रक विदेशी शराब बरामद किया है और ट्रक के चालक एवं सहचालक को गिरफ्तार कर लिया है
न्यूज़ डेस्क, जिला पश्चिम चंपारण
मोहन सिंह
– अमिट लेख
बेतिया, (ए.एल.न्यूज़)। बेतिया पुलिस की भारी सफलता एक ट्रक विदेशी शराब के साथ चालक व उच्च चालक गिरफ्तार। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बेतिया पुलिस अधीक्षक शौर्य समान के निर्देशन में शराब एवं शराब कारोबारी के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत।

मनुआपुल पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर उत्तर प्रदेश से मुजफ्फरपुर ले जा रहे एक ट्रक विदेशी शराब बरामद किया है और ट्रक के चालक एवं सहचालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने ट्रक पर लदे 200 कार्टून विदेशी शराब जप्त किया है।

गिरफ्तार लोगों में ट्रक चालक अमित कुमार 27 वर्ष पिता शोभित साहनी थाना कर्जा जिला मुजफ्फरपुर एवं उपचालक राहुल साहनी 20 वर्ष पिता अमोद साहनी थाना गोरौल जिला वैशाली शामिल है। छापामारी दल का नेतृत्व मनुआपुल थाना अध्यक्ष रवि कुमार कर रहे थे।








