AMIT LEKH

Post: जनता दरबार में एक मामले का निष्पादन, आंचल कर्मियों की मौजूदगी में एकमा थानाध्यक्ष ने सुनी शिकायतें

जनता दरबार में एक मामले का निष्पादन, आंचल कर्मियों की मौजूदगी में एकमा थानाध्यक्ष ने सुनी शिकायतें

छपरा से हमारे प्रमंडलीय ब्यूरो क संकलन :

एकमा अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया।

न्यूज़ डेस्क, ए.एल.न्यूज़

– अमिट लेख

एकमा, (सारण)। एकमा अंचल कार्यालय परिसर में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। विशेष बात यह रही कि अंचलाधिकारी ऑफिस कार्य से छपरा गए होने के बावजूद जनता दरबार निर्धारित समय पर आयोजित किया गया।

फोटो : संवाददाता

जनता दरबार में एकमा थानाध्यक्ष ध्रुव प्रसाद सिंह ने शिकायतों की सुनवाई की। इस दौरान पीएसआई कांति सिंह, रौशन कुमार व शरद कुमार की मौजूदगी रही। वहीं प्रशासनिक कार्यवाही की निगरानी अंचल कर्मी विकास कुमार व कर्मचारी विश्वजीत चौधरी के द्वारा की गई। जनता दरबार में आए आवेदनों की सुनवाई करते हुए अधिकारियों ने एक मामले का मौके पर ही निपटारा किया, जबकि दो नए आवेदन दर्ज किए गए। लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों ने आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Leave a Reply

Recent Post